रांची से भूपेंद्र कुमार
रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय
अध्यक्ष और विधायक दल के नेता सुदेश कुमार महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देते हुए उम्मीद जताया कि यह बजट देश को तेजी से आगे जाने वाला साबित होगा. बजट विकासोन्मुख है और इसमें तरक्की का नया नजरिया है…रांची में आदिवासी संग्रहालय की स्थापना का प्रस्ताव झारखंड में जनजातीय विकास को नया आयाम देगा. इस बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 2.83 लाख करोड़ रुपये का आवंटन के साथ किसानों के लिए 16 सूत्री फॉर्मूले की घोषणा से ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ करने की कोशिश के सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग के कल्याण और विकास के लिए 85 हजार करोड़ तथा जनजातीय विकास के लिए 53 हजार 700 करोड़ का प्रावधान अहम बात है. टैक्स स्लैब में बदलाव से मध्यम वर्ग को सीधा लाभ मिलेग. शिक्षा के क्षेत्र में 99 हजार 300 करोड़ तथा कौशल विकास पर 3000 करोड़ खर्च की योजना से युवाओं के भविष्य की बेहतरी का खाका खींचा जा सकता है. इसके अलावा स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा. आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी कई सुधार के लिए अहम घोषणाएं की गई हैं. रेलवे तथा एयरपोर्ट के विकास के लिए सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम करना चाहती है।
