
रांची से अशोक कुमार
रांची: झारखंड में महागठबंधन से चुनावी मात खाने के बाद भाजपा अब अपना एक बार फिर से चुनावी समीकरण बनाने में जुटा हुआ है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व एक बसार फिर से संगठन को झारखंड में दुरूस्त करने के साथ ही विरोधी दल के तेवर को भी मजबूत करने में जुटा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव हार जाने के बाद भी अपना हौसला बनाये हुए हैं और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में बने हुए हैं। रघुवर दास की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नजदीकियो का लाभ यह मिल रहा है कि उनकों प्रदेश के संगठन का नेतृत्व सौंपा जा सकता है। रघुवर दास इस मायने में भी संगठन को संभालना चाहते होंगें ताकि उनको अनुभव भी है। 2005 में रघुवर दास के नेतृत्व में ही भाजपा ने विधानसभा चुनाव लड़ा था और बेहतर प्रदर्शन किया था। वहीं हाल ही में लक्ष्मण गिलुवा प्रदेश अध्यक्ष जरूर थे लेकिन रघुवर दास ही मुख्यमंत्री आवास से संगठन पर अपनी पकड़ बनाये हुए थे। झारखंड विधानसभा चुनाव में भी रघुवर दास ने जिसे चाहा टिकट दिया। झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की भाजपा में घर वापसी तय हो गयी है। बाबूलाल मरांडी ने मई, 2006 में भाजपा से नाता तोड़ लिया था। झारखंड विकास मोर्चा बनाकर झारखंड की सत्ता की राजनीति में वापसी के लिए कवायद कर रहे थे। इसमें आशा कु अनुरूप सफलता नहीं मिलने के बाद बाबूलाल ने अपने पुराने घर में ही 14 साल बाद लौटने का फैसला कर लिया है। 17 फरवरी को बाबूलाल भाजपा में शामिल होंगे।
बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल का नेता बनाया जाएगा। मरांडी विधानसभा सदस्य हैं। वे गिरिडीह जिले के धनवार विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। मरांडी ने 8 फरवरी को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथूर से मुलाकात कर भाजपा में शामिल होने के प्लान को अंतिम रूप दिया। इसके अगले दिन मरांडी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर प्लान के क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया। बाबूलाल मरांडी फिलहाल भाजपा में शामिल होकर बगैर कोई पद लिए ही कार्य करना चाहते हैं। लेकिन, भाजपा का दवाब है कि वे विधानसभा में विरोधी दल के नेता की भूमिका अदा करें। भाजपा ने विधानसभा में अब तक किसी को विधायक दल का नेता नहीं बनाया है। संभावना है कि भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद विधायक दल की बैठक होगी। उसमें सर्वसम्मति से बाबूलाल के विधायक दल के नेता बनाने की घोषणा कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार 17 को रांची में मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में मरांडी भाजपा में शामिल होंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित रहेंगे। बाबूलाल मरांडी अब प्रभात तारा मैदान में 17 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और चुनाव प्रभारी आम माथुर की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होंगे। तो वहीं जल्द ही रघरुवर दास को भी भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
