नीतिश के डीएनए में ही गड़बड़ है, मोदी के इस नारे को अब राजद ने हथियार बनाया

Jharkhand झारखण्ड देश बिहार राजनीति

पटना से मुखर संवाद के लिये ब्यूरो रिपोर्टः-
पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के खिलाफ डीएनए को लेकर सवाल उठाते हुए नीतिश कुमार के डीएनए में ही गड़बड़ होने का आरोप लगाया था। उसके बाद इस विधानसभा चुनाव में नीतिश कुमार के डीएनए को लेकर राजद सवाल खड़े कर रहा है। राजद की ओर से पोस्टर वार में नीतिश कुमार के डीएनए को सवाल डइाते हुए उनके पलटी मारने की प्रवृति का भी जिक्र किया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले एक राजनीतिक लड़ाई सड़कों पर लड़ी जा रही है। इसके माध्यम बने हैं पोस्टर-होर्डिंग। इसमें सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, कोई पीछे रहना नहीं चाहता। नया मामला एक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगाई गई होर्डिंग्स का है। इनमें से एक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह कहते दिखाया गया है कि नीतीश कुमार के डीएनए में गड़बड़ी है। इसके पहले सत्ता पक्ष के समर्थन में लगाए गए पोस्टरों व होर्डिंग्स में राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व उनके परिवार को बिहार पर भार बताते हुए तंज कसा गया था।इसी तरह की एक होर्डिंग तो लालू के बेटे तेज प्रताप यादव को चिढ़ाने के लिए उनके बंगले के पास भी लगा दी गई है।बुधवार को पटना की सड़कों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरती होर्डिंग्स नजर आ रहीं हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह कहते कोट किया गया है कि नीतीश कुमार के डीएनए में ही खोट है। नीचे लिखा है- मारते रहे बस पलटी, नीतीश की हर बात कच्ची। होर्डिंग पर इसे लगाने वाले का नाम-पता नहीं है, लेकिन स्पष्ट है कि यह विपक्ष के सौजन्य से लगाया गया है। इसमें दर्ज बातें लालू यादव के बेटे व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित पूरा लालू परिवार व महागठबंधन के घटक दल हमेशा कहते रहे हैं।ये होर्डिंग्स हाल ही में पटना में सत्ता पक्ष द्वारा लगाई गई उन होर्डिंग्स के जवाब में लगाए गए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक साथ हैं। साथ ही पीएम मोदी को सीएम नीतीश की तारीफ करते कोट किया गया हे। नीचे लिखा है- श्न्याय के साथ तरक्की, नीतीश की बात पक्की। विपक्ष की ताजा होर्डिंग्स में न्याय के साथ तरक्की, नीतीश की बात पक्कीश् के बदले श्मारते रहे बस पलटी, नीतीश की हर बात कच्चीश् लिख कर पलटवार किया गया है। होर्डिंग में बीते विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए उस डीएनए वाले बयान का संदर्भ लिया गया है, जिसे तब नीतीश कुमार ने बिहार की अस्मिता से जोड़कर राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था। तब नीतीश कुमार महागठबंधन में लालू प्रसाद यादव के साथ थे। उसी तस्वीर व बैकग्राउंड के साथ एक अन्य होर्डिंग में बिहार की जनता को पीएम मोदी से सवाल करते कोट किया गया है कि जब जनता ने उनकी पार्टी को विपक्ष में बैठाया था तो वह सत्ता की मलाई कैसे खा रही है? होर्डिंग में पीएम मोदी के नीतीश कुमार के काम की तारीफ करे हुए हाल ही में कही गई बात को कोट करते हुए लिखा गया है- नीतीश जैसे सहयोगी हों तो कुछ भी संभव है। नीतीश कुमार के खिलाफ लगाई गईं ताजा होर्डिंग्स को लालू परिवार के खिलाफ लगाई गई उस नई होर्डिंग का भी पलटवार मामना जा रहा है, जिसमें श्एक ऐसा परिवार, जो बिहार पर भारश् नारा देकर लालू प्रसाद यादव व उनके परिवार पर हमला किया गया है। इस नारे के साथ एक होर्डिंग में लालू को जेल में दिखाया गया हौ तो दूसरे में लालू परिवार को लूट एक्सप्रेस पर सवार। ऐसी एक होर्डिंग लालू के बेटे तेज प्रताप यादव के बंगले के पास भी लगा दिया गया है। बिहार में होर्डिंग्स वार के जरिये चुनाव की पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *