विनय चैाबे जल्द बनेंगें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव तो निर्वाचन आयोग जायेंगें राहुल पुरवार

Jharkhand झारखण्ड देश

रांची से उपेन्द्र कुमार
रांची: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विनय चाौबे जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव बनेंगे। इसके लिये जल्द ही अधिसूचना जारी होगी । वहीं राहुल पुरवार को झारखंड का नया मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया जायेगा। इसके लिये ाारत निर्वाचन आयोग ने अनुमति दे दी है। विनय चैेबे वर्तमान में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हैं जिसके कारण मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में अधिसूचना जारी होने में विलंब हो रहा था। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकार राहुल पुरवार झारखंड के नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी होंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने इसकी स्‍वीकृति दे दी है। वे विनय कुमार चैबे का स्‍थान लेंगे। राज्य सरकार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद के लिए राहुल पुरवार के अलावा सुनील कुमार वर्णवाल का भी नाम भेजा था। विनय कुमार चैबे अब मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *