

रांची से अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे और फेसबुक को आज रांी के वैषाली श्रीवास्तव की कोर्ट में जवाब प्रस्तुत करना होगा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शिकायतवाद पर आरोपितों को जवाब दाखिल करने के लिए अदालत ने आज की तिथि निर्धारित की है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, फेसबुक और ट्विटर को अपना जवाब देना है। पिछले 26 सितंबर को सब जज वन वैशाली श्रीवास्तव की अदालत द्वारा तीसरी नोटिस जारी किया गया था। इससे पहले 22 सितंबर और 26 सितंबर को अदालत में अपना पक्ष रखने का समय दिया था लेकिन तीनों में किसी ने भी अदालत में पक्ष रखना आवश्यक नहीं समझा। तीनों में से किसी ने भ्ज्ञी न्यायालय के समक्ष आना मुनासिब नहीं समझा। इसके बाद न्यायालय की ओर से लजारी नोटिस के बाद अब देखना है कि तीसरी बार आरोपितों द्वारा नोटिस का जवाब दिया जाता है या नहीं। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसको लेकर सीएम की ओर से 11 सितंबर को रांची व्यवहार न्यायालय में शिकायतवाद दर्ज कराया गया था। रांची व्यवहार न्यायालय में आज होनेवाली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी रहेगी।
