बजाना के अध्यक्ष चुने गए अनुराग कुमार, सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने दी बधाई

Jharkhand झारखण्ड देश बिहार साहित्य-संस्कृति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (बजाना) ने 2022-2023 के कार्यकाल के लिए अपने नए अध्यक्ष, पदाधिकारियों और कार्यकारी सदस्यों का चुनाव कर लिया है। स्वयंसेवकों द्वारा संचालित न्यू जर्सी, यूएसए में स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन, बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (बजाना) ने 2022-2023 के कार्यकाल के लिए अपने नए अध्यक्ष, पदाधिकारियों और कार्यकारी सदस्यों के चुनाव परिणाम की घोषणा की। अनुराग कुमार, जिनकी जड़ें बिहार के नालंदा जिले में हैं, बजाना के अध्यक्ष और संजीव सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। अनिल के अग्रवाल सचिव और सुशांत कृष्ण संयुक्त सचिव। उन्होंने प्रीति कश्यप को कोषाध्यक्ष घोषित किया। कार्यकारी सदस्य के रूप में डॉ अविषेक कुमार, निमिषा वर्मा, वंदना अभिषेक कुमार, अखिलेश आजाद, संजय गुप्ता, दीपेन बनर्जी और राहुल सहाय भी चुने गए।

इस संदर्भ में सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका यानी बजाना के सभी सदस्यों को बधाई दी है एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने बताया कि बजाना के सदस्यों द्वारा भारतीय संस्कृति का अमेरिका में प्रचार प्रसार किया जाता है तथा भारतीयों सहित अमेरिकी लोगो को भारतीयता से आत्मसात कराया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *