मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव
रांची : वाणिज्य प्रशिक्षित टेट पास अभ्यथिर्ययों ने अपनी नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन औश्र षिक्षा मंत्री जगन्नथ महतो से गुहार लगाते हुए जल्द ही उनको नियुक्ति् पत्र देने की मांग की है। उन्होनें कहा है कि हम सभी सरकार एवं उनके पदाधिकारियों के गलत नीतियों के शिकार वाणिज्य प्रशिक्षित टेट पास अभ्यर्थी हैं, जो वर्ष 2013 में आयोजित जेटेट परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद वर्ष 2015 में हुए प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के शिक्षक पद की नियुक्ति से बिना वजह वंचित किये गए शिक्षक अभ्यर्थी हैं। कक्षा 6-8 में सामाजिक विज्ञान शिक्षक पद के लिए आवश्यक सभी आहर्ताओ को पूरा करने के बाद भी हमें शिक्षक , 6-8 तक मे बनने नहीं दिया गया, जबकि नियुक्ति विज्ञापन में कहीं भी वाणिज्य टेट पास अभ्यर्थियों को नियुक्ति हेतु काउंसिलिंग में शामिल होने की मनाही नहीं थी । झारखण्ड के कुछ जिलों में वाणिज्य प्रशिक्षित टीईटी पास को शिक्षक पद पर नियुक्ति भी मिला ,कुछ जिलों में मेघा सूची में आने के बाद नाम हटाया गया , कुछ जिलों में आवेदन ही सूचिबद्ध नहीं किया गया जिसके कारण हजारों वाणिज्य टेट पास अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया ।
वर्ष 2015 से झारखंड हाईकोर्ट के निर्णय का वर्ष 2023 के बीच लगभग 8 वर्षो में वाणिज्य टेट पास अभ्यर्थियों को काफी मानहानि ,धन हानि, उम्र सीमा गवाने की हानि और मानसिक वेदना के दौर से गुजरना पड़ा है। जिसके कारण कई अभ्यर्थियों को डिप्रेशन का शिकार भी होना पड़ा है। जिसे मौद्रिक रूप से आंकलन करना मुश्किल है । आज जब झारखंड हाईकोर्ट की ओर से न्यायालय का निर्णय आ गया है तो नैसर्गिक न्याय के तहत वर्ष 2015 में शिक्षक पद के लिए आवेदन किये / 2013 झारखंड टीईटी उतीर्ण सभी वाणिज्य अभ्यर्थियों को कक्षा 6 से 8 तक में सामाजिक विज्ञान शिक्षक बनने हेतु केवल वाणिज्य अभ्यर्थियों के लिए विशेष काउंसिलिंग/ विशेष भर्ती कैम्प का आयोजन कर नियुक्ति पत्र दिया जाना चाहिए।पड़ोसी राज्य बिहार में वाणिज्य अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए वाणिज्य विषय से टेट का आयोजन किया गया है तो झारखण्ड में इनके हितों की रक्षा के लिए विशेष काउंसिलिंग की जरूरत है ।
विशेष काउंसिलिंग होने से राज्य के बड़े उपेक्षित वर्ग को नियुक्ति में शामिल होने का अवसर मिल सकेगा। झारखण्ड के लगभग जिलों में कक्षा 6 से 8 तक में सामाजिक विज्ञान शिक्षक का हजारों पद रिक्त है तथा विद्यालय का पठन पाठन भी प्रभावित है । वर्ष 2013 में टेट पास वाणिज्य अभ्यर्थियों को शिक्षक नियुक्ति के लिए काउसंलिंग होने से रिक्त पद भरते हुए शुलभ शैक्षणिक वातावरण का निर्माण किया जा सकेगा । वाणिज्य जेटेट पास अभ्यर्थियों के पास लेखांकन ,वाणिज्य और प्रबंधन का ज्ञान और अनुभव भी है जो विद्यालय के मध्यान्न भोजन और अन्य व्ययो को सही तरीके से लेखा जोखा कर सकते हैं। वर्ष 2015 से 2018 के बीच हुए काउंसलिग में रिक्त शिक्षक के पदों पर विशेष काउंसलिंग माननीय न्यायालय के बाद में दिए गए निर्णय के आधार पर होना चाहिए। वर्ष 2015 में आयोजित शिक्षक नियुक्ति (6से8) में वंचित वाणिज्य टेट पास अभ्यर्थियों के हितों ,उम्र सीमा और न्याय की रक्षा के लिए विशेष नियुक्ति कैम्प /काउंसलिंग का आयोजन किया जाए।वाणिज्य टेट पास अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने व शिक्षक भर्ती (6से 8) पद पर विशेष नियुक्ति कराने हेतु मामला विधानसभा के बजट सत्र -23 में उठाने की भी मांग भाजपा विधायक भानूप्रताप शाही से की है।
