बीएसएल प्लांट में गैस रिसाव की सूचना पर जिला प्रशासन अलर्ट, अस्पताल को किया गय अलर्ट,मौके पर फायर ब्रिग्रेड टीम पहुंची

Jharkhand झारखण्ड

बोकारो से शशिकांत की रिपोर्ट

बोकारो: बीएसएल प्लांट में गैस रिसाव की सूचना प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव स्वयं पूरी स्थिति पर निगरानी रखें हुए है। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी पहुंचे हुए हैं। एंबुलेंस एवं फायर बिग्रेड टीम भी राहत – बचाव कार्य में जुटी हुई है। उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने बताया कि दो – तीन कर्मियों के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना है। जिला प्रशासन ने कंपनी प्रबंधन से मामले में रिपोर्ट मांगा है। उन्होंने कर्मियों एवं आमजनों से नहीं घबड़ाने को कहा है,स्थिति नियंत्रण में हैं। हर स्थिति से निपटने को प्रशासन तैयार है। डिप्टी कमांडेंट सीआइएसएफ को सुरक्षा मुल्यांकन का निर्देश दिया गया है। बीएसएल प्लांट के अधिकारी भी मौके पर मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *