झारखण्ड विधानसभाध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने रेल दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की

Jharkhand झारखण्ड देश बिहार राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के पास हुई रेलदुर्घटना को लेकर पूरा देश में दुःख में डूबा हुआ है। समय-समय पर रेल दुर्घटनाओं ने मानव समाज के लिय बड़ी क्षति पहुंचायी है। झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने सिलीगुड़ी से कोलकाता के बीच चलने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख प्रकट किया है ।दुर्घटना में मारे जाने वाले लोगों एवं घायलों के परिवार जनों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि यह ट्रेन अपने प्रस्थान और गन्तव्य की दूरी तय करने के बीच झारखंड के संथाल से जुड़े इलाकों से होकर भी गुज़रती है। दुर्घटना में मृतकों के परिवारों एवं दुर्घटनाग्रस्त लोगों के लिए ये बहुत ही दुखद क्षण है। मैं दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिवार जनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूँं । इसके साथ ही इस ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए लोगों की जल्द से जल्द स्वस्थ लाभ प्राप्त होने की ईश्वर से कामना करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *