
मुखर संवाद के लिये शशिकांत की रिपोर्टः-
बोकारोः जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने पूर्व मंत्री और नीतीश कुमार के करीबी नेता श्रवण कुमार को विधान मंडल दल का नेता चुना गया है। इससे पहले कल जदयू विधान मंडल दल की बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई थी। बैठक में पार्टी ने नीतीश कुमार को यह अधिकृत किया था कि वह विधान मंडल दल के नेता का चयन करेंगे। आज पार्टी की ओर से श्रवण कुमार के नाम की घोषणा की गई. श्रवण कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से आते हैं। इससे पहले बैठक पटना स्थित 1, अणे मार्ग पर नीतीश कुमार के सरकारी आवास में आयोजित की गई जिसमें जदयू के सभी विधायक और विधान परिषद सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता नीतीश कुमार ने की। इस दौरान विधानमंडल दल के नेता और उपनेता पर मंथन हुआ। पहले सूत्रों से ये खबर आ रही थी कि नए नेता के लिए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कुछ नामों पर मंथन हो रहा है। हालांकि, अंतिम फैसला श्रवण कुमार के पक्ष में गया. पिछले कई दिनों से इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि आखिर किसे विधानमंडल का नेता चुना जाएगा।
