पेट्रोलियम मंत्रालय 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा झारखंड: धर्मेन्द्र प्रधान

Jharkhand झारखण्ड देश

पेट्रोलियम मंत्रालय 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा झारखंड: धर्मेन्द्र प्रधान बोकारो: झारखंड में पेट्रोलियम मंत्रालय 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा. इसके साथ ही बोकारो प्रदेश का ही नहीं, पूर्वोत्तर भारत के पेट्रोलियम एवं स्टील का केंद्र बनेगा. इसी कड़ी में बोकारो में भारत पेट्रोलियम ने लगभग 350 करोड़ के दो प्रोजेक्ट की शुरुआत की है. इन्हीं दो परियोजनाओं से आने वाले दिनों में पेट्रोलियम पदार्थ व रसोई गैस की आपूर्ति पूरे राज्य में और राज्य के बाहर भी की जायेगी। ये बातें स्टील, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को सेक्टर 5 स्थित पुस्तकालय मैदान में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट व पीओएल (पेट्रोलियम, ऑयल एंड लुब्रीकेंट) के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि बोकारो में राज्य का सबसे आधुनिक व बड़ा डिपो बनेगा. अभी रेल वैगन से सप्लाई होगी, लेकिन बाद में असम के नुमालीगढ़ से पाइपलाइन के जरिये पेट्रोलियम मंगायी जायेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में पेट्रोलियम का 15 प्रतिशत का ग्रोथ है, जो देश में सबसे अधिक है..केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार का स्टील का उत्पादन बढ़ाने की योजना है. फिलहाल देश में स्टील उत्पादन की क्षमता 108.1 मिलियन टन है. वर्ष 2030 तक इसे 300 मिलियन टन करने का लक्ष्य है. स्टील मंत्रालय संभालने के बाद स्टील के उत्पादन व उसकी संभावनाओं की जानकारी लेने के लिए झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आये हैं. उन्होंने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट की क्षमता 10 मिलियन टन की जायेगी. झारखंड के दौरे के बाद विचार-विमर्श कर इसके लिए दिल्ली में योजना बनेगी. उसे धरातल पर उतारने का काम किया जायेगा।झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस अवसर पर कहा कि संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के अनुसार, झारखंड गरीबी रेखा से तेजी बाहर निकलने वाला पहला राज्य है. राज्य में पेट्रोल की खपत ही राज्य के लोगों की क्रय शक्ति को बयां कर रहा है. पेट्रोलियम पदार्थ खासकर पेट्रोल की बिक्री में 15 प्रतिशत वृद्धि हुई है. इसका अर्थ है कि राज्य समृद्ध हो रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य संसाधनों से भरपूर है. यहां अयस्क, कोयला सब कुछ है. केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर बोकारो को स्टील हब बनायेगी. केंद्रीय इस्पात व पेट्रोलियम मंत्री इसी संभावनाओं को लेकर राज्य के दौरे पर हैं. सरकार का एक ही लक्ष्य है, विकास करना. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘राज्य सरकार रक्षा बंधन के अवसर पर 47 लाख महिलाओं को तोहफा दे रही है. उनका रसोई गैस दोबारा रिफिल कराने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *