सरला बिरला विश्वविद्यालय में हुआ शानदार प्लेसमेंट, 300 से अधिक छात्रों का चयन

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश बिहार शिक्षा जगत

मुखर संवाद के लिए शिल्पी यादव की रिपोर्ट
*******************************
रांची: रोजगार के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, सरला बिरला विश्वविद्यालय ने इस साल मजबूत प्लेसमेंट गति बनाए रखी है, जिसमें कई प्रमुख राष्ट्रीय और वैश्विक कंपनियों के माध्यम से विवि के विद्यार्थियों का शानदार प्लेसमेंट हो रहा है। विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट विभाग लगातार ऑनलाइन, ऑन-कैंपस एवं पूल कैंपस मोड के माध्यम से एक के बाद एक सफल भर्ती अभियानों का आयोजन कर रहा है, जिससे विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए रोजगार के व्यापक अवसरों का सृजन हो रहा है।
इस प्लेसमेंट सत्र में देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित एवं अग्रणी कंपनियों ने विश्वविद्यालय के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए भागीदारी सुनिश्चित की। इनमें ईवाई, बिरला ओपस, टीसीएस, डेलोइट, आईडीबीआई बैंक, आईटीसी होटल्स लिमिटेड, जीई एयरोस्पेस, एक्सिस बैंक, बर्जर पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, बजाज फाइनेंस, इन्फो एज सहित अनेक प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, कई प्रमुख कंपनियों के साथ भर्ती प्रक्रियाएं फिलहाल प्रगति पर है। आनेवाले दिनों में गोदरेज, टेक महिंद्रा, केईसी इंटरनेशनल, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, अरविंद फैशंस समेत अन्य जानी-मानी कंपनियों के साथ प्लेसमेंट ड्राइव होने वाली है। इससे विवि के विद्यार्थियों के लिए और अधिक अवसरों की भरमार होगी। इस वर्ष अब तक विवि के 300 से अधिक छात्रों का विभिन्न कंपनियों में सफलतापूर्वक चयन हो चुका है, जबकि कई कंपनियों के परिणाम अभी घोषित होने शेष हैं। यह निरंतर प्रगति विश्वविद्यालय की मजबूत प्लेसमेंट रणनीति एवं उद्योगों के साथ उसके सुदृढ़ संबंधों को दर्शाती है।

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान,महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने प्लेसमेंट में सफ़ल विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश देते हुए विवि की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *