राहुल आज पटना में करेंगे रोड शो, शाॅटगन के लिये मांगेंगें वोट

Jharkhand झारखण्ड

पटना: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी की तर्ज पर पटना साहिब में रोड शो करके भाजपा के बागी और कांग्रेस के ाप्रत्याशी शाॅटगन के लिये वोट मांगेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज पटना साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में पटना में रोड शो करेंगे। यह रोड शो मोइनुल हक स्टेडियम से प्रेमचंद गोलंबर, दिनकर गोलंबर होते नाला रोड तिराहा तक होगा। इसकी वजह से शाम 6 से रात 9 बजे तक दिनकर गोलंबर से नाला रोड तक वाहनों का परिचालन नहीं होगा। नाला रोड चैक से दिनकर गोलंबर तक भी वाहन नहीं चलेंगे।राजधानी के कई रूटों पर ट्रैफिक में होगा बदलाव।भट्टाचार्य रोड व पीरमुहानी की ओर से नाला रोड जाने वाले वाहन नाला रोड चैक से सीधे ठाकुरबाड़ी होते हुए राजेंद्रपथ से बारीपथ होकर लंगरटोली चैराहा से मछुआटोली होते हुए आगे
तक जाएंगे।
नकर गोलंबर से नाला रोड में वाहनों का परिचालन नहीं होगा। इस रूट के वाहन दिनकर गोलंबर से मछुआटोली चैक होते हुए बारीपथ से आगे जाएंगे।
शाली गोलंबर से उत्तर दिनकर गोलंबर तक वाहन नहीं चलेंगे। ये वाहन वैशाली गोलंबर से दाहिने मैकडोवल गोलंबर से बहादुरपुर रोड के रास्ते बाजार समिति की ओर जाएंगे। या वैशाली गोलंबर से बाएं लोहानीपुर होते हुए अनुग्रह नारायण रोड होते हुए कदमकुआं चैराहे की ओर जाएंगे।रोड शो के बाद यह पता चल पायेगा कि भाजपा के इस बागी शाॅटगन को कितना समर्थन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *