
खूंटी: झारखंड में पहली बार बलात्कार के मामले में त्वरित फैसला न्यायालय ने सुनाया है। कोचांग गैंगरेप कांड में फादर अल्फांसो समेत सभी 6 दोषियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 7 मई को न्यायालय ने सभी 6 आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा पर 17 मई को सुनवाई की तिथि तय की थी। मामले में 8 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। इसमें एक अभियुक्त नोएल सांडी पूर्ति अब तक फरार है। एक नाबालिग के मामले को जुवेनाइल कोर्ट भेज दिया गया है। सभी दोषियों को अलग-अलग मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। मामले में बाजी समद उर्फ टकला को मुख्य आरोपी माना गया जबकि फादर अल्फांसो पर मामला दबाने और साजिश को छिपाने का आरोपी माना गया। तीन अभियुक्त जॉन जुनास तिडू, आयूब सांडी पूर्ति और बाजी समद उर्फ टकला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। साथ ही एक लाख रुपया जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माना की राशि नहीं नहीं देने पर दो साल अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। कोर्ट के मुताबिक ये राशि विक्टिम को जाएगी।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राजेश कुमार की अदालत में जिन दोषियों को सजा सुनाई, उनमें फादर अल्फांसो आईंद, जॉन जुनास तिडू,बलराम समद, जुनास मुंडा,बाजी समद उर्फ टकला एवं आयूब सांडी पूर्ति शामिल है। वहीं आशा किरण संस्था की भूमिका और सिस्टर रंजीता, सिस्टर विनीता के संबंध में जांच चल रही है। इस मामले में 19 लोगों की गवाही दर्ज हुई और कोर्ट ने 11 महीने के भीतर फैसला सुना दिया।
र्
पीड़िताओं द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक कोचांग के स्टाॅपमन स्कूल में 19 जून 2018 को नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम था। आशा किरण संस्था की सिस्टर रंजीता के साथ नाटक मंडली के 11 सदस्य कोचांग के बाजार टांड़ गए थे। तभी एंबुलेंस के ड्राइवर ने उन्हें बताया कि फादर अल्फोंस ने बुलाया है। उसी समय दो बाइक पर पांच युवक आए और फादर से बात की। फादर ने कहा कि ये लोग आपको दो घंटे के लिए साथ ले जाएंगे। लड़कियों ने सिस्टर के साथ जाने की बात की, लेकिन फादर ने उन्हें रोक दिया। फिर ये लोग लड़कियों को अनजाह जगह ले गए। पांच लड़कियों से दुष्कर्म किया। वीडियो भी बनाया। नाटक मंडली की पांच लड़कियों के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो केस दर्ज किए थे। एक अड़की और दूसरा खूंटी के महिला थाने में। कोचांग के स्टाॅपमन मेमोरियल मध्य विद्यालय के प्रभारी व सचिव फादर अल्फोंस आईंद के खिलाफ भी नामजद केस दर्ज किया गया था।
लड़कियों के साथ नाट्य मंडली से जुड़े तीन पुरुष सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया था। छोटा उड़ी जंगल में तीन युवकों ने पांच लड़कियों से दुष्कर्म किया। तीन आरोपी पुरुष सदस्यों को गाड़ी में बंधक बनाए रखे। दुष्कर्म के बाद उनकी पिटाई की और अमानवीय बर्ताव किया गया। न्यायालय का फेसला जिस तरह से जल्दी में आया इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गयी है। बीजेपी किे प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि कांग्रेस जिस तरह से बलात्कारियों का साथ दे रही थी उससे उसका चेहरा उजागर हो चुका हैै।
