कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने निशिकांत दूबे को कांग्रेस में शामिल होने का दिया निमंत्रण

Jharkhand झारखण्ड

रांची से व्यूरो रिपोर्टः-
रांची: झारखंड में कांग्रेस विधायक दल को तोड़कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार गिराने का दावा कर रहे भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. इरफान अंसारी ने निशाना साधा है। इरफान का कहना है कि निशिकांत दुबे को भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। कांग्रेस उनका स्वागत करेगी। हाल ही में  निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि अगर पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव कांग्रेस में शामिल होंगे तो कांग्रेस के 10 विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं।इरफान अंसारी ने प्रदीप यादव को कांग्रेस में शामिल करने का सबसे पहले विरोध किया था। आज भी वे अपनी बात पर कायम हैं, हालांकि कांग्रेस विधायक दल में इसे लेकर मतभेद पर वे कुछ नहीं बोलना चाहते। उनका कहना है कि बाबूलाल मरांडी अपने साथ प्रदीप यादव को भाजपा में लेकर जाएं। प्रदीप यादव को इरफान अंसारी ने कचड़ा माल तक कहा है। सरकार गिराने के निशिकांत के दावे पर इरफान अंसारी ने कहा कि इसका गणित वही समझा सकते हैं। इरफान अंसारी के निमंत्रण के सवाल पर भाजपा की ओर से कोई भी अधिकृत बयान नहीं आया है। लेकिन वहीं भाजपा के नेता इरफान अंसारी को ही भाजपा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *