कोरोना के मरीजोे की संख्या बढ़कर 67 हुई, अब तो शायद ही राजधानी रांची में शायद ही 3 मई के बाद भी लाॅक डाउन से लोगों को राहत मिले ?

Jharkhand झारखण्ड देश

मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची:- राजधानी रांची के हिन्दपीढ़ी में लागातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के कारण अब यह संदेह होने लगा है कि राजधानी रांची में 3 मई के बाद भी लाॅक डाउन समाप्त किया जाये। वहीं हिन्दपीढ़ी में पुलिस के निर्देशों को लागातार अनदेखी किये जाने के बाद अब हिन्दपीढ़ी को रैप के जवान संभााल रहे हैं। राजधानी रांची में एक बार फिर कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को सैंपल जांच में 5 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें से चार संक्रमित हिंदपीढ़ी इलाके के रहने वाले हैं। जबकि कोरोना संक्रमित के रूप में पहचाना गया एक मरीज कांटाटोली इलाके से संबद्ध है। ताजा मामलों को जोड़कर झारखंड में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों का आंकड़ा 67 पर पहुंच गया है। राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने आज के सभी आठ संक्रमित मामलों की पुष्टि की है।शनिवार को कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। जबकि पूरे प्रदेश में दिनभर में 8 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। रांची के पांच और पलामू के तीन मरीजों के कोरोना वायरस संक्रमित होने की जानकारी दी गई है। रांची के रिम्‍स में संदिग्‍धों की सैंपल जांच में पलामू के तीनों मामले लेस्‍लीगंज के बताए गए हैं। जबकि रांची के चार मामले हिंदपीढ़ी और एक कांटाटोली का है।राज्य के संक्रमित जिलों में पलामू की नई एंट्री हुई है। राज्य में 24 में से नौ जिलों में कोरोना संक्रमण के मरीज मिल चुके हैं। वहीं, रेड जोन में शामिल रांची में अब तक 43 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। हॉट स्पॉट बन चुके हिंदपीढ़ी में मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। वहीं, कांटाटोली व बरियातू में एक-एक और बेड़ो में दो पॉजिटिव मिले हैं। यानी कुल 68 मरीजों में 43 रांची, 10 बोकारो, 02 धनबाद, 02 देवघर, 02 गिरिडीह, 03 हजारीबाग, 02 सिमडेगा, 01 गढ़वा और पलामू के तीन मरीज शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *