लालू प्रसाद यादव के जेल से बाहर आने की खबर से राजद का मनोबल बढ़ा, बीजेपी-जदयू की बढ़ सकती है परेशानी

Jharkhand झारखण्ड देश बिहार राजनीति

मुखर संवाद के लिये रांची से अशोक कुमार और पटना से संजय पासवान की रिपोर्टः-

रांची/पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जेल से बाहर आने की संभावना से राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओ ंका मनोबल काफी बढ़ गया है वहीं बीजेपी-जदयू की परेशानी बढ़ सकती है। लालू प्रसाद यादव के जमानत मिलने के बाद बिहार विधानसभा चुनाव काफी रोचक होने की संभावना होगी। फिलहाल लालू प्रसाद यादव ने झारखंड उच्च न्यायालय में जमानत के लिये अपनी अर्जी दी है। वहीं चारा घोटाले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बाहर आने की संभावना बढ़ गई है। राजनीतिक गलियारों में कयास लगाया जा रहा है कि लालू ्रपसाद यादव बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अक्टूबर तक जेल से बाहर जमानत पर निकल सकते हैं। कुछ इसी तरह का संकेत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद की पटना में हुई एक बैठक के दौरान दिए हैं। चुनाव की तैयारियों के लिए बुलाई गई बैठक के दौरान तेजस्वी ने अपने नेताओं को भरोसा दिलाया कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जेल से निकलने वाले हैं। जमानत के लिए लालू पहले से ही प्रयास कर रहे हैं। रांची हाईकोर्ट में लालू यादव की याचिका पर सुनवाई भी की जा रही है। लालू ्रपसाद यादव जिस मामले में जेल में बंद हैं, उसमें अक्टूबर तक आधी सजा की अवधि पूरी हो जाएगी। जमानत का यह मजबूत आधार लालू ्रपसाद यादव को राहत दिला सकता है। लालू प्रसाद अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी के समय पैरोल पर छूट कर आए थे। बेटे की शादी के बाद निर्धारित अवधि को वे पुनरू लौट गए। वे रिम्‍स में लगातार इलाज करा रहे हैं। हालांकि फिलहाल लालू ्रपसाद यादव कोरोना संकट को लेकर वे थोड़ा सहमे रहते हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर उनके परिवार वाले व समर्थक भी चिंतित हैं।वहीं डॉक्‍टरों ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है। वे पूरी तरह ठीक हैं और उनका इलाज चल रहा है। लालू प्रसाद के समर्थकों में भी लालू प्रसाद को जमानत को लेकर काफी आशा बंधी है और वह खुलेआम कहते नहीं थक रहे कि लालू प्रसाद यादव को जमानत मिलने से भाजपा की परेशानी बढ़ेगी और बिहार से भाजपा जदयू का सफाया हो जायेगा क्योंकि लालू प्रसाद यादव के प्रति बिहार की जनता में बेहद ही उत्साह का आलम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *