
धनबाद से लौटकर अशोक कुमार की रिपोर्टः-
धनबाद: धनबाद में माफियाओं के आतंकराज को लेकर पहले ही कई लोगों की जानें चली गयी है। धनबाद के कोयलांचल में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर एक बार फिर खूनी खेल शुरू हो गया है। पहले संजीव सिंह और नीरज सिंह के बीच रंजिश धनबाद के माहौल में तनाव लाती थी और अब रागिनी सिंह और पूर्णिमा सिंह के बीच रंजिश का आलम सिंह मेंशन और रघुकुल के बीच रंजिश की विरासत आगे बढ़ाने में लगी हुई है। नार्थ तिसरा में वर्चस्व को लेकर शनिवार को रघुकुल व सिंह मेंशन समर्थकों में हुई हिंसक झड़प, मारपीट, पत्थरबाजी व गोलीबारी के बाद पुलिस रेस हो गई है। तिसरा थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपितों को पकडने के लिए छापेमारी कर रही है। तिसरा थाना प्रभारी ने 10 नामजद सहित रघुकुल व सिंह मेंशन ढाई सौ अज्ञात समर्थकों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 10 आरोपितों को जेल भेज दिया है। सभी की कोरोना जांच भी की गई है। पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। थाना से ही राहुल कुमार, पप्पू सिंह व अजय निषाद को जमानत देकर छोड़ दिया गया। पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। दोनों गुट अपनी अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। पुलिस दोनों गुट के लोगों पर नजर रख रही है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि लोदना क्षेत्र में आनेवाले दिनों में फिर दोनों गुटों में हिंसक टकराव हो सकता है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। नार्थ तिसरा में रघुकुल समर्थक सोहन हेंब्रम को कैटर पिलर कंपनी प्रबंधन ने काम से हटा दिया है। हटाने का आरोप सोहन ने मेंशन समर्थक सतीश महतो पर लगाया है। इसके बाद रघुकुल समर्थक ग्रामीण व सतीश समर्थकों के बीच कंपनी का काम बंद व चालू कराने को लेकर हिंसक झड़प हुई थी। तीसरा थाना प्रभारी ने गणेश राय छोटू उर्फ रंजीत कुमार रवानी, विकास कुमार, कमलेश ङ्क्षसह, मुनेश्वर चैहान, भरत कुमार निषाद, मुन्ना पांडेय, मुकेश कुमार, प्रदीप ओझा उर्फ राकेश, छोटू ओझा को जेल भेजा। तिसरा थाना प्रभारी ने मामला दर्ज किया है। एक पक्ष के कन्हाई चैहान जो बीसीसीएल की जमीन पर अवैध रूप से घर बनाया है वह यहां पर डीजल, अवैध शराब का धंधा करता है। पुलिस को हिंसा दौरान 32 बाइक व 7. 65 एमएम का जिंदा कारतूस मिला। सभी आरोपी पिस्टल लहराते भाग गए। कुछ दूरी पर सतीश, विजय, भोपाल, समरेश, देव, रजाक, प्रेम, श्यामल सहित दर्जनों लोग हथियार, लाठी, डंडा, तीर-धनुष के साथ थे। पुलिस को आते देख सभी भाग गए। तिसरा थाना क्षेत्र में गोलीबारी, मारपीट की घटना में पुलिस की ओर से 32 बाइक जब्त किए गए हैं। पुलिस इनके मालिकों की खोज व छानबीन कर रही है। छानबीन के बाद 32 बाइक मालिकों के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की बातें थाना प्रभ्ज्ञारी ने मुखर संवाद से की है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी कीमत पर किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।
