

मुखर संवाद के लिये मनोहर यादव की रिपोर्टः-
रांची: भाजपा की पूर्व सांसद रही पुतुल सिंह जल्द ही राजद की लालेटेनइ में तेल भरने में पार्टी में शामिल होंगी। इसके साथ उनकी पुत्री श्रेयसी सिंह भी राजद में शामिल होंगी। अन्तार्राष्ट्रीय शूटर तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह व पूर्व सांसद पुतुल सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होकर लालू प्रसाद यादव की लालटेन थामने व विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर मंगलवार को फैसला हो जाएगा। जमुई के गिद्धौर में पुतुल सिंह इसपर समर्थकों के साथ बैठक में विचार करने जा रहीं हैं। बीते कुछ दिनों से यह बात चर्चा में है कि श्रेयसी सिंह मां पुतुल सिंह के साथ आरजेडी के साथ अपनी सियासी पारी शुरू कर सकती हैं।समर्थकों संग बाठक को लेकर पूर्व सांसद पुतुल सिंह अपनी बेटी श्रेयसी सिंह के साथ सोमवार को जमुई के गिद्धौर पहुंच गईं। इसके पहले वे दो दिनों तक पटना में रहीं, जहां कई नेताओं से उनकी मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता भी उनके संपर्क में हैं, जो पुतुल सिंह व श्रेयसी सिंह को आरजेडी में नहीं जाने के लिए कह रहे हैं। उधर, आरजेडी के बड़े नेता भी उनके संपर्क में हैं। पुतुल सिंह पहले बीजेपी में थीं, लेकिन पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। फिलहाल वे किसी राजनीतिक दल में नहीं हैं। पुतुल सिंह ने बताया कि आज उनके सभी प्रमुख समर्थकों की जमुई के गिद्धौर आवास पर बैठक है। उस बैठक में ही किसी दल में जाने या चुनाव लड़ने पर फैसला लिया जाएगा। अभी उनका नाम किसी दल या गठबंधन से नाम जोड़ना सही नहीं है। सूत्रों के अनुसार आरजेडी ने पुतुल सिंह के प्रत्याशियों के लिए दो से तीन सीटें फाइनल कर दी हैं। इनमें बांका लोकसभा की कम से कम दो सीटें शामिल हैं। इन्हीं में एक सीट पर उनके परिवार का कोई सदस्य प्रत्याशी बन सकता है। संभावना है कि पुतुल सिंह खुद या बेटी श्रेयसी सिंह को अमरपुर से चुनाव लड़ सकती हैं। पुतुल सिंह के राजद में शामिल होने के बाद से राजद की ओर से यह संभवना जताई जा रही है कि राजपूत मतदाताओं का साथ मिलेगा।
