रेवाड़ी से मुखर संवाद के लिये शालिनी यादव की रिपोर्टः-
रेवाड़ी: लालू प्रसाद यादव की एक और बेटी राजनीति में एंट्री करेगी लेकिन वह लालटेन से नहीं बल्कि हाथ को मजबूत करती हुई नजर आयेगी। लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का फिलहाल हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्र.ी कैप्टन अजय सिंह यादव की पुत्रवधू हैं। उनके चुनाव लड़ने की चर्चा हरियाणा की राजनीति में काफी तेज हो गयी हैं।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव व राबड़ी देवी की बेटी अनुष्का की चुनाव लड़ने की चर्चा तेज गई है। अनुष्का रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में अपनी दावेदारी ठोक सकती है। अनुष्का यादव पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की पुत्रवधू है। नगर परिषद के चुनाव में चर्चा है कि अनुष्का कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि इस मामले में अभी तक अधिकारी जानकारी नही दी गयी है। अनुष्का यादव के पति चिरंजीव राव रेवाड़ी विधानसभा से मौजूदा विद्यायक है।कांग्रेस की तरफ से ऐलान किया गया है कि इस बार नगर परिषद प्रधान पद का चुनाव भी सिंबल पर लड़ा जाएगा। सिंबल पर चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही कैप्टन समर्थकों ने अनुष्का को प्रधान पद का उम्मीदवार बनाने के लिए झंडा उठा लिया है। कार्यकर्ताओं में अनुष्का की उम्मीदवारी को लेकर खासा जोश है। बहुत से कार्यकर्ता तो पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव से मुलाकात भी कर चुके हैं।रेवाड़ी नगर परिषद के चुनाव 27 दिसंबर को होने हैं। नगर परिषद चुनाव में पहली बार प्रधान पद के चुनाव प्रत्यक्ष होने हैं। प्रधान का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हैं। अनुष्का के पति चिरंजीव राव वर्तमान में रेवाड़ी विधानसभा से विधायक है।हालांकि कैप्टन परिवार की तरफ से अभी अनुष्का को चुनाव लड़ाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कैप्टन परिवार व समर्थक विधायक चिरंजीव राव के रेवाड़ी वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। चिरंजीव किसी कार्य से बाहर गए हुए थे तथा वह रेवाड़ी आकर समर्थकों के साथ बैठक करेंगे। चिरंजीवी यादव ने मुखर संवाद को बताया है कि कांग्रेस सिंबल पर चुनाव लड़ेगी इसलिए मजबूत प्रत्याशी को मैदान में उतारेंगे। मजबूत प्रत्याशी हमारे घर से भी हो सकता है लेकिन अनुष्का प्रधान पद का चुनाव लड़ेगी ऐसा कोई निर्णय अभी नहीं लिया गया है। अभी हम समिति बनाएंगे जो प्रत्याशी का चुनाव करेगी। आज समर्थकों के साथ मेरी बैठक है। वैसे भी सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे तो टिकट पार्टी देगी मैं नहीं। वहीं कैप्टन अजय सिंह ने मुखर संवाद को बताया है कि पुत्रवधू अनुष्का और पत्नी शकुंतला यादव के चुनाव लड़ने की चचार्र है और पार्टी जैसा फैसला करेगी वह हमारे परिवार के लिये स्वीकार्य होगा।
