
मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बिमारी की खबर को सुनने के साथ ही बिहार और झारखंड के लालू समर्थक परेशान हो गये हैं। लालू परिवार में भी काफी परेशानी और चिन्ता का आलम है। लालू प्रसाद यादव की बेटी मीया भारती तबीयत खराब होने की सूचना के साथ ही रांची पुहंच गयी हैं। रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही राजद सुप्रीमो की बेटी मीसा भारती रांची पहुंच गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वे रिम्स में इलाजरत पिता से मिलने के लिए पहुंच चुकी हैं। हालांकि लालू प्रसाद यादव की तबीयत में काफी सुधार हुआ है। लालू यादव की तबियत नासाज चल रही है। उनके फेफड़े में इंफेक्शन देखने को मिला है, जिसे चिकित्सक निमोनिया के लक्षण बता रहे हैं। 21 दिसंबर की शाम 7 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम की देखरेख में उनका इलाज किया गया। करीब 10 बजे उनकी सेहत में थोड़ा सुधार हुआ।
सूत्रों ने बताया कि तबीयत में सुधार होने के बाद देर रात लालू प्रसाद को नींद आयी थी, इस वजह से वे अब तक आराम कर रहे है। चिकित्सक लगातार उन पर नजर बनाए हुए है। उच्च स्तरीय कैदी होने के नाते जेल प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। लालू प्रसाद यादव को 12 से 1 बजे के बीच पेइंग वार्ड से निकालकर रिम्स परिसर स्थित हेल्थ मैप ले जाया जाएगा। जहां उनके चेस्ट की हाई रेजोल्यूशन सीटी स्कैन की जाएगी। एचआर सिटी से यह पता चल सकेगा कि उनके फेफड़े में कितना संक्रमण हुआ है। रिम्स प्रबंधन ने हैल्थ मैप को लालू प्रसाद की जांच करने की सूचना दे दी है। हैल्थ मैप में भी एचआर सिटी की सारी तैयारियां चल रही है। रिपोर्ट में जैसे ही संक्रमण अधिक दिखेगी उन्हें फॉरेन आईसीयू में शिफ्ट करने की भी तैयारी है। इधर, जेल प्रशासन के अनुसार अगर चिकित्सक बाहर ऐम्स ले जाने की सलाह देते है तो वहां भी ले जाया जाएगा।
