
रांची: कमल नयन चौबे झारखंड के नए पुलिस महानिदेशक होंगे। इसकी अधिसुचना झारखंड राज्य के कार्मिक विभाग की ओर से आज जारी कर दी गयी है। मुख्यमंत्री रघुवर दास के दिल्ली दौरे के दौरान उन्होनंे मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की थी। 31 मई को डीके पांडेय की सेवानिवृति के बाद कमल नयन चैबे संभवतः कल से ही पदभार ग्रहण करेंगे। 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी कमल नयन चैबे वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में बीएसएफ नार्दन सेक्टर मुख्यालय में प्रतिनियुक्त हैं। राज्य सरकार ने केएन चैबे की सेवा केंद्र सरकार से मांगी है। केंद्र से सेवा विस्तार मिलने के बाद डिीजीपी पद के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। यूपीएससी ने डीजीपी के लिए तीन अधिकारियों वीएच देशमुखए , कमलनयन चैबे और नीरज सिन्हा के नाम का पैनल भेजा था। वरीयता में चैबे दूसरे स्थान पर हैं। झारखंड के होनेवाले नए पुलिस महानिदेशक कमल नयन चैबे बिहार के कैमूर जिले के सुलतानपुर गांव के रहनेवाले हैं। इनके पिताजी उमाकांत चैबे भी प्रशासनिक सेवा में थे। श्री चैबे दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़े और वहां इतिहास विषय के प्रोफेसर भी रहे।वर्तमान समय में बीएसएफ के एडीजी ऑपरेशन पद पर कार्यरत हैं। इनके बड़े भाई राजीव नयन चैबे भी आइएएस हैं। 1986 बैच के आइपीएस कमल नयन चैबे संयुक्त बिहार में देवघर, अररिया, बेगुसराय और लखीसराय में एसपी रह चुके हैं। राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद कमल नयन चैबे संभवतः कल दिल्ली से रांची आकर पदभार ग्रहण करेंगे।
Attachments area
