लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा देकर प्रियंका ने देशभर की महिलाओं को संघर्ष करने का नया रास्ता दिखाया : रामेश्वर उरांव

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा देकर प्रियंका ने देशभर की महिलाओं को संघर्ष करने का नया रास्ता दिखाया है। ये बातें राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कां्रगेस की महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कही है। झारखंड सरकार के वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उराँव के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की महासचिव प्रियंका गांधी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

डा.रामेश्वर उराँव ने ईश्वर से प्रियंका गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की है।उन्होंने कहा लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा देकर प्रियंका ने देशभर की महिलाओं को संघर्ष करने का नया रास्ता दिखाया है।इतना ही नहीं महिलाओं की प्रतिष्ठा,जीवन शैली,हक हुकुक और वाजिब हिस्सेदारी की देश दुनिया में सबसे मुखर आवाज बन चुकी प्रियंका गांधी से हम सबको काफी आशायें बंध चुकी हैं जिसका नतीजा खासकर उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा। कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने प्रियंका गांधी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं कहा कि नारी शक्ति के अवतार के रुप में,गरीबों,शोषितों,वंचितों के लिए आपके संघर्ष और साहस ने कार्यकर्ताओं में एक नई उर्जा का संचार किया है।
कांग्रेस नेता किशोर शाहदेव एवं डा.राजेश गुप्ता ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जन्मदिन की बधाई दी एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं लम्बी उम्र की कामना करते हुए देश की महिलाओं को उनका सहयोग मिलता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *