मंत्रियों के घर तक पहुंचाई जाती थी पटना रिमांड होम की लड़कियां, आईपीएस ने किया है खुलासा

Jharkhand अपराध झारखण्ड देश बिहार


मुखर संवाद के लिये शिवशंकर यादव की रिपोर्टः-
पटना : बिहार के नीतिश सरकार लड़कियों के साथ रंगरलिया मनाते हैं। ये आरोप आईपीएस के अन्य आरोप से साबित होते हैं। भारतीय पुलिस सेवा से रिटायर्ड 94 बैच के आईपीएस अमिताभ दास ने बिहार सरकार के मंत्रियों पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। इन आरोपों के मुताबिक बिहार सरकार के मंत्रियों को शेल्टर होम्स में रखी जाने वाली लड़कियां सप्लाई की जाती हैं। अमिताभ दास ने राज्यपाल फागू चौहान को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है। जिसमें कहा गया है कि, पटना के गायघाट स्थित बालिका गृह की लड़कियों के यौन उत्पीड़न की गंभीर शिकायतें मिली हैं। 4 प्वाइंट के इस पत्र के दूसरे प्वाइंट में कहा गया है कि, ’मुझे पक्की सूचना मिली है कि इस बालिका गृह की लड़कियों की सप्लाई बिहार सरकार के कई माननीय मंत्रियों को की जाती है।’इस वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले की लीपापोती के आदेश जारी कर दिए हैं। पत्र के तीसरे प्वाइंट में कहा गया है कि, कुछ साल पहले नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह काण्ड की लीपापोती के प्रयास किए थे। ब्ठप् जांच के बाद तत्कालीन समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा को स्तीफा देना पड़ा था। पत्र के चौथे प्वाइंट में अमिताभ दास के हवाले से लिखा गया है कि, अनुरोध है कि पटना के गायघाट स्थित बालिका गृह में चल रहे यौन उत्पीड़न की सीबीआई जांच के तत्काल आदेश दिए जाएं। बिहार के चर्चित मुजफ्फरपुर आश्रय गृह कांड की तर्ज पर अब पटना के गायघाट उत्तर रक्षा गृह से जुड़ा यौन उत्पीड़न का नया मामला सामने आया है।

यह मामला सामने आने के बाद से बिहार की राजनीति में सियासी बवाल मच गया है। गायघाट आश्रय गृह की एक पीड़ित लड़की का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वह इस आश्रय गृह से लड़कियों की सप्लाई का आरोप लगा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले को लेकर जन अधिकारी पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने कोर्ट जाने की चेतावनी दी है। पटना गायघाट स्थित उत्तर रक्षा गृह से निकल भागी एक लड़की ने आश्रय गृह की अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित लड़की का कहना है कि यहां रह रही लड़कियों को नशे का इंजेक्शन देकर अनैतिक कार्यों में धकेला जाता है। जो लड़की इसमें साथ नहीं देती उसे प्रताड़ित किया जाता है और खाना तक नहीं दिया जाता है। इस लड़की को लेकर एक संस्था के कुछ लोग पुलिस थाने पहुंचे। पटना के महिला थाना में लड़की की शिकायत की गई है। हालांकि मामले में अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। अमिताभ कुमार दास ने अपने पत्र में सीधे तौर सरकार की संलिप्तता का आरोप लगाया है और राज्यपाल से सीबीआई जांच की मांग की है. उन्होंने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड का हवाला देते हुए कहा है कि कैसे उस वक्त की समाज कल्याण विभाग की मंत्री मंजू सिन्हा को इस्तीफा तक देना पड़ा था.गायघाट बालिका गृह का मामला सामने आने के बाद बुधवार को पटना हाईकोर्ट ने भी स्वतः संज्ञान लिया है.

अदालत ने पुलिस और राज्य समाज कल्याण विभाग से जबाव तलब किया है. कोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया है. कोर्ट ने पूछा है कि अब तक पीड़िता के बयान पर कोई प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गयी.गायघाट स्थित महिला रिमांड होम से फरार हुई एक युवती ने रिमांड होम की सुपरिटेंडेंट वंदना गुप्ता पर संगीन आरोप लगाया है. रिमांड होम की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाया है. लड़की के बयान सामने आने के बाद समाज कल्याण विभाग में खलबली मच गयी. बीते रविवार को लगभग तीन मिनट के वीडियो ने सरकार के माथे पर पसीना ला दिया. वीडियो में युवती ने कहा कि यहां गंदा काम होता है. रिमांड होम की खूबसूरत लड़‍कियां मैम (अधीक्षिका वंदना गुप्ता) को प्‍यारी होती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *