मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन ने सपा अध्यक्ष अखिलेष यादव को बंधाया ढ़ाढ़स, हेंमत सोरेन ने किये मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश राजनीति

मुखर संवाद के लिये मंगल यादव की रिपोर्टः-
सैफईः- सभी के आंखें नम थी और सभी नेताजी को याद करते हुए रो रहे थे। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पिता के गम में दुखी थे। तभी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनको ढ़ांढ़स बंधाते हुए सब्र रखने का पाठ पढ़ाया। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सैफई पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरने ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। सोमवार की सुबह गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन के बाद मुलायम सिंह यादव को आज उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया गया।मुलायम सिंह यादव का उत्तरप्रदेश के उनके पैतृक गांव सैफई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। हजारों के संख्या में उनके चाहने वाले और कार्यकर्ता सैफई पहुंचे और उनके अंतिम संस्कार में भाग लिया।मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए हजारों कार्यकर्ता समेत पूरे उत्तरप्रदेश के उनके चाहने वाले आज सैफई पहुंचे।

अंतिम यात्रा के दौरान पूरा सैफई नेताजी अमर रहें के नारे से गुंजता रहा। जैसे ही बेटे अखिलेश यादल ने उन्हें मुखाग्नी दी, हजारों कार्यकर्ता और वहां पहुंचे तमाम नेताओं ने एक साथ ’नेताजी अमर रहें’ के नारे लगता रहें। पूरा सैफई नारों की गुंज से गुंजता रहा।मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद जयंत चौधरी और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू सहित कई राजनेता आज सैफई पहुंचे। सभी उनके अंतिम दर्शन यात्रा में शामिल हुए।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सैफई जाकर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *