बजट आधुनिक भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देने वाला तथा आत्मनिर्भरता प्रदान करने वाला- जितेन्द्र सिंह

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति शिक्षा जगत साहित्य-संस्कृति

बजट आधुनिक भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देने वाला तथा आत्मनिर्भरता प्रदान करने वाला- जितेन्द्र सिंह
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : सरला बिरला स्कूल के विवेकानंद सभागार में भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की ओर से आम बजट 2023- 24 पर चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता सह मुख्यअतिथि भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से विगत 1 फरवरी को प्रस्तुत की गई आम बजट की विभिन्न पहलुओं से विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध नागरिकों के समक्ष बजट के संदर्भ में सूक्ष्म से सूक्ष्म एवम जटिल से जटिल तथ्यों का विस्तृत विवेचना किया। उन्होंने मोदी सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों की चर्चा होते हुए कहा कि यह मोदी सरकार के 8 वर्ष के ऐतिहासिक कार्यकाल की सफलता एवं आगामी 25 वर्ष यानि अमृतकाल की अमृत प्रदान करने वाला परिणामकारी बजट है। उन्होंने कहा कि यह वर्तमान अर्थव्यवस्था के सभी पहलुओं पर विवेकपूर्ण विचार करते हुए भविष्य की आवश्यकता को पूरी करने वाला भविष्योन्मुखी बजट है। इस बजट में युवा, छात्र, किसान, मजदूर, नौकरी पेशा, व्यापारी, महिला, उद्यमी, आदिवासी सभी वर्गों का विशेष ख्याल रखते हुए फंड का निर्धारण किया गया है। इस बजट में वंचितों को वरीयता दी गई है। यह बजट अंत्योदय का बजट है। इस बजट द्वारा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए सैन्य हथियारों के लिए विशेष फंड दिया गया है। यह बजट आधुनिक भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देने वाला तथा आत्मनिर्भरता प्रदान करने वाला है। यह आम बजट बेहद संतुलित, संयमित एवम आत्मविश्वास पैदा करने वाला बजट है।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर गोपाल पाठक ने कहा कि कोरोना से उबरने के बाद अमृतकाल का अमृत बजट है जो कई मामलों में ऐतिहासिक है। इस बजट में सभी वर्गों को यथोचित सम्मान दिया गया है। ग्रामीण एवं जनजातीय हित में यह बजट सराहनीय है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के क्षेत्र के लिए यह काफी कारगर बजट है।
विशिष्ट अतिथि साईनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी अग्रवाल ने बजट के संदर्भ में अपनी अपनी राय रखते हुए कहा कि आने वाले समय में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार वाला यह आम बजट है। देश को विकास के पटरी पर लाने वाला यह साहसिक बजट है। बजट पर चर्चा सत्र में उपस्थित लोगों ने बजट से संबंधित प्रश्नोत्तरी में कई प्रश्न पूछे जिसका केन्द्रीय मंत्री श्री जितेंद्र सिंह जी ने अपने तर्कपूर्ण उत्तर देकर सभी के जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस बजट पर चर्चा सत्र में सरला बिरला विश्वविद्यालय परिवार के सभी पदाधिकारी, प्राध्यापक एवं कर्मचारियों सहित भारतीय जनता पार्टी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के सदस्यगण एवं आसपास के प्रमुख समाजसेवी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *