राजकीय इटखोरी महोत्सव का हुआ आगाज, श्रम नियोजन मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने किया विधिवत उदघाटन

Jharkhand झारखण्ड राजनीति शिक्षा जगत साहित्य-संस्कृति

मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
चतरा : ’राज्य के श्रम नियोजतन मंत्री सत्यानन्द भोक्ता चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उदघाटन किया और इसके साथ साथ तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव का आगाज हुआ। महोत्सव उदघाटन के पूर्व श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने माँ भद्र काली की पूजा अर्चना कर महोत्सव के सफल होने और देश प्रदेश की सुख शांति समृद्धि की कामना की। महोत्सव उदघाटन की अध्यक्षता चतरा लोकसभा के सांसद सुनील कुमार सिंह ने की। साथ ही कार्यक्रम में सिमरिया विधायक किशुन दास, बौद्ध जैन सनातन धर्मों के कई प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिती रही। उक्त महोत्सव उदघाटन समारोह के दौरान चतरा उपायुक्त अबू इमरान, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उपविकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिलापरिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, जिलापरिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा समेत सैकड़ों गणमान्य मौजूद रहे।’ श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा है कि मां भद्र काली के मंदिर में आयोजित ईंटखोरी महोत्सव पूरे राज्य मेंइ प्रसिद्ध है जिसकि कारण ईंटखोरी सहित पूरे चतरा का नाम राज्य में प्रसिद्ध है और ऐसे आयोजन जिले के अन्य प्रखंडों में भी ऐतिहासिक मंदिरों के पास हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *