रामनवमी के पहले होनेवाली महाआरती मौके पर कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी को आरती करने का मिला निमंत्रण

Jharkhand झारखण्ड देश शिक्षा जगत साहित्य-संस्कृति

मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : केंद्रीय महावीर मंडल डोरंडा, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने जामताड़ा के लोकप्रिय विधायक डॉ. इरफान अंसारी से मिलकर 22-03-2023 को डोरंडा में होने वाली संध्या आरती में शामिल होने हेतु निमंत्रण दिया। केंद्रीय महावीर मंडल के निमंत्रण को डॉ. इरफान अंसारी ने पूरी आत्मीयता से स्वीकार करते हुए महावीर मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की इस स्नेहपूर्वक आमंत्रण के लिए मैं केंद्रीय महावीर मंडल डोरंडा का शुक्रगुजार हूं। संध्या आरती में मैं सम्मिलित होकर राज्य और देशवासियों की खुशहाली हेतु प्रार्थना करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *