मौसम विभाग के अनुसार, 1 अप्रैल तक राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अर्ल्ट

Jharkhand झारखण्ड देश

मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची :- मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में अभी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने संभावित मौसम को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को अभी बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक एक अप्रैल तक राज्य के लगभग सभी इलाकों में बारिश होगी। 27 मार्च को वज्रपात और ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं दिनभर आसमान में बादल भी छाए रहने के आसार हैं। एक अप्रैल तक लगभग जिले में हर दिन बारिश होगी। 24 घंटों की बात करें तो धनबाद में 5.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं जमशेदपुर में तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है। जबकि डाल्टनगंज में मिनीमम टेंपरेचर 18.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं बारिश के बाद राज्य में एकबार फिर से तापमान में गिरावट होगी।

राजधानी रांची में मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश हुई। बारिश काफी तेज हुई। इसके बाद धूप निकल गया है। हल्की बारिश ने ही मौसम में परिवर्तन ला दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में अगले दो से तीन घंटे में बारिश का अनुमान लगाया है। जिन जिलों में बारिश हो सकती है, उसमें पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गुमला और बोकारो शामिल है। इन जिलों में वज्रपात का भी अनुमान है।
मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान कई इलाकों में गर्जन, वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने की नसीहत दी है और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।झारखंड के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *