केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और राजनाथ सिंह तय करेंगें ओड़िसा के अगले मुख्यमंत्री का नाम

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति


मुखर संवाद के लिये अजय पटनायक की रिपोर्ट-
भुवनेश्वर: केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और राजनाथ सिंह ओड़िसा के अगले मुख्यमंत्री का नाम अगले कुछ घंटों में तय करेंगे। भूपेन्द्र यादव की ओर से ओडित्रसा में विधानसभा चुनाव के प्रभारी के रूप में भी काम कर रहे थे। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने के साथ ही पार्टी ओडिशा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। राज्य में अभी मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर नहीं लगी है। इसको देखते हुए ओडिशा का मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ पार्टी नेता राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव ओडिशा के सभी विधायकों से चर्चा करके मुख्यमंत्री के नाम का चुनाव करेंगे। पार्टी की तरफ से पर्यवेक्षकों का नाम बताते हुए पत्र जारी किया गया है।

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार बनने जा रही है। ऐसे में राज्य के नए मुख्यमंत्री जल्द ही शपथ लेंगे। भुवनेश्वर के जनता मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जनता मैदान में भव्य तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। ओडिशा में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल के जवाब में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा की अगले कुछ घंटों का इंतजार करना होगा। इसके बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री का नाम सबके सामने होगा।सामल ने कहा कि भाजपा संसदीय दल अपनी बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का चयन करेगा। राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसके बारे में उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं है। इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में पार्टी के बहुत अनुभवी नेता हैं। वे राज्य के हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेंगे।जब उनसे पूछा गया कि क्या वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सामल ने कहा, श्मैं नहीं हूं। मुझे पार्टी से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसे पूरा कर रहा हूं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हाल ही में हुए ओडिशा विधानसभा चुनाव में चांदबली सीट से हार गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *