चार नक्सली घटनाओं का परिणाम जिले के एसपी चंदन सिन्हा को भुगतना पड़ा

Jharkhand झारखण्ड

रांची : सरायकेला खरसावां जिले में पिछले डेढ़ महीने में चार नक्सली घटनाओं का परिणाम जिले के एसपी चंदन सिन्हा को भुगतना पड़ा। मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरुक्षा में तैनात रहे चंदन सिन्हा को जिले की कमान सौंपी गयी थी। लेकिन पिछले दो महीने से लगातार घटनाओ के कारण सरायकेला-खरसावां के पुलिस प्रशासन से राज्य प्रशासन की नाराजगी झलक रही थी। सरायकेला-खरसावां जिले में लगातार नक्सली वारदातों के बाद यहां के एसपी बदल दिए गए हैं। नक्सली वारदातों के मद्देनजर सरायकेला- खरसावां से सटे पश्चिमी सिंहभूम के एसपी का भी तबादला किया गया है। सरायकेला- खरसावां के निवर्तमान एसपी चंदन कुमार सिन्हा को रांची मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है। उनकी जगह विशेष शाखा (मुख्यमंत्री सुरक्षा) से कार्तिक एस लेंगे। कार्तिक एस. जमशेदपुर के सिटी एसपी रह चुके हैं। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी चंदन झा की जगह पलामू एसपी इंद्रजीत महथा लेंगे। इंद्रजीत भी बतौर सरायकेला के एसपी काम कर चुके हैं। सरायकेला-खरसावां जिले में बीते मई-जून महीने में नक्सलियों का मूवमेंट काफी बढ़ गया था। डेढ़ महीने में चार घटनाओं को नक्सली अंजाम दे चुके हैं। इनमें किसी मामले में सरायकेला पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। इससे सरायकेला एसपी चंदन कुमार सिन्हा की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे। देर रात जारी अधिसूचना में पलामू के एसपी इंद्रजीत महथा को चाईबासा, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के एसपी अजय लिंडा को पलामू का एसपी बनाया गया है। सीएम सुरक्षा के एसपी कार्तिक एस को सरायकेला खरसावां व चाईबासा के एसपी चंदन कुमार झा को विशेष शाखा भेजा गया है। सरायकेला खरसावां के एसपी चंदन कुमार सिन्हा को मुख्यालय में योगदान करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *