बोकारो इस्पात के सीआरएम तीन में ठेका श्रमिक की मौत, प्रबंधन ने आश्रितों को दिया नौकरी

Jharkhand अपराध झारखण्ड देश


मुखर संवाद के लिये शशिकांत की रिपोर्टः-
बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट के सीआरएम तीन में एक ठेका मजदूर की मौत हो गी है। द्वितीय पाली में ड्यूटी के दौरान निजी ठेकाकर्मी शैलेश चंद्र डियूटी स्थल के करीब ही ज़मीन पर मुर्छित अवस्था मे मिले थे । यह हादसा उस वक्त सामने आया जब वो डियूटी समाप्तकर वापस घर जाने की तैयारी कर रहे थे। सहकर्मियों ने उन्हें वहाँ पड़ा देखा तो इसकी सूचना प्लांट मेडिकल यूनिट को दी । वहां से पहुँचे चिकित्सकों की टीम ने जाँच के बाद उन्हें मृत घिषित कर दिया। मृतक के शरीर पर कही भी चोट के गहरे निशान नही मिले है। जिससे मौत के कारणों का खुलासा नही ही पाया है। रात में ही उनके शव को बोकारो जेनरल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। मृतक चास के रामनगर कालोनी के रहनेवाले थे।

इधर इस्पात प्रबन्धन ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि ठेकाकर्मी शैलेश चन्द्र बातौर क्रेन ऑपरेटर निजी कम्पनी में तैनात थे। जो बी शिफ्ट में डियूटी के दौरान ही आचेत अवस्था मे पाए गए थे जिन्हें डॉक्टरों ने जाँच के बाद मृत घोषित कर दिया था। मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विभागीय जाँच के बाद ही हो पायेगा, फिलहाल इस्पात प्रंबधन द्वारा मृतक के परिवार को नियोजन के लिए एसुरेन्स लेटर दे दिया गया है, नियमानुसार उन्हें सारी सुविधाओं का लाभ मुहैया कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *