
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
दुमका: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। संथाल के इलाके में चुनावी जंग साफ रूप से सुनी जा सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर चुटकी लेते हुए बीजेपी पर तंज कसा है। सीएम हेमंत सोरेन ने दुमका में कहा कि झारखंड के बीजेपी नेताओं की बैट्री डिस्चार्ज हो गई है इसलिए इंपोर्ट करके नेताओं को लाया जा रहा है जिससे कि राज्य के नेता चार्ज हो सकें। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पाकुड़ के दौरे पर गये हुए थे। पाकुड़ में हिमंता बिस्वा सरमा हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की हैं।
इस दौरान सरमा ने बयान दिया है कि झारखंड में आदिवासी सुरक्षित नहीं है। हेमंत सोरेन एक ओर कहते हैं कि राज्य में आदिवासियों की सरकार है लेकिन आदिवासियों को न्याय नहीं मिल रहा है। संताल परगना की डेमोग्राफी बदली जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें हिंसाग्रस्त गावं गोपीनाथपुर जाने से रोक रही है। इसी बात पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने झारखंड के बीजेपी नेताओं पर तंज कसा है।
