राजमहल में बड़ा हादसा, फायर ब्रिगेड की गाड़ी गंगा में समाई, ड्राइवर ने कूदकर जान अपनी बचाई, सिपाही डूबा

Jharkhand झारखण्ड देश बिहार शिक्षा जगत साहित्य-संस्कृति

मुखर संवाद के लिये शंकर यादव की रिपोर्टः-
साहेबगंज: साहिबगंज में हमेशा से नाव की दुर्घटना खबरों में रहती है। संताल परगना के साहिबगंज जिले में शनिवार को सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी गंगा में पानी भरने के लिए गई थी. इसी दौरान गाड़ी डूब गई. गाड़ी का ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचायी है। घटना राजमहल अनुमंडल स्थित गंगा तट पर शनिवार सुबह करीब 7बजकर 45 मिनट पर हुई है। राधा नगर में तैनात दमकल वाहन में पानी की कमी हो जाने पर गाड़ी गंगा से पानी भरने के लिए तट पर आई थी. अग्निशमन वाहन के चालक अरुण कुमार बैक करके गंगा तट पर पहुंचे थे.इसी क्रम में मिट्टी धंस गई और दमकल वाहन गंगा में समा गया. इस दौरान अग्निशमन वाहन के चालक अरुण कुमार बाहर नहीं निकल पाए. सूचना मिलते ही राजमहल एसडीओ कपिल कुमार, एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, सीओ यूसुफ शेख, अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्ला गंगा तट पर पहुंचे.तत्काल गोताखोर को बुलाया गया. गोताखोर गंगा में उतरे और नदी में समाये दमकल वाहन के लापता चालक की खोजबीन में जुट गए. समाचार लिखे जाने तक चालक अरुण कुमार का कुछ पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *