झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से लेकर 27 मार्च तक आयोजित होगा

Jharkhand झारखण्ड राजनीति

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगा। हेमंत सरकार के कैबिनेट में यह फैसला लिया गया है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
झारखंड की कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा, ‘‘छठी झारखंड विधानसभा का दूसरा सत्र (बजट) 24 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगा।’’
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन के सत्ता में लौटने के बाद दूसरी हेमंत सोरेन सरकार का यह पहला बजट होगा।
झारखंड सरकार के नए बजट में मैया सम्मान योजना को लेकर विशेष ध्यान रखा जाएगा झारखंड सरकार के बजट के दौरान मैया सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली राशि की भी व्यवस्था की जाएगी। झारखंड सरकार इसमें 1 लाख 30000 करोड़ से अधिक का बजट लाने का प्रस्ताव कर रही है। बजट के लिए आम लोगों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं झारखंड सरकार की ओर से प्रस्तावित वेबसाइट पर आम लोगों से सुझाव लेकर बजट की नीतियों को बनाने का काम किया जाएगा।

दादेल ने बताया कि बैठक में कैबिनेट ने कुल नौ प्रस्तावों को मंजूरी दी। इनमें एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा पुलिस महानिदेशक के चयन एवं नियुक्ति के लिए नियम बनाने का प्रस्ताव भी शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *