
अभिनेत्री जायरा वसीम
मुंबई: धार्मिक अंधविश्वास केवल अनपढ़ों पर ही सिंर चढकर नहीं बोलता बल्कि पढ़े लिखे लेागों पर अंधविश्वास सिंर चढकर बोलता है। यह केवल कहने की बात नहीं बल्कि अभिनेत्री जायरा वसीम पर सही साबित हो रहा है। सुपरहिट फिल्म दंगल से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने वालीं जायरा वसीम ने एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें कहा है कि मुझे इस क्षेत्र में काम करके खुश नहीं मिली क्योंकि यह मेरे धार्मिक विश्वासों में दखलअंदाजी कर रहा था।दंगल में अभिनय के लिए जायरा को श्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। जायरा ने लिखा है कि:-
पांच साल पहले मैंने एक फैसला किया जिसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। जैसे-जैसे मैंने बॉलीवुड में अपने कदम रखे, मेरे लिए बड़े पैमाने पर लोकप्रियता के दरवाजे खुल गए। इस क्षेत्र में मुझे सराहना और प्यार मिला, लेकिन इसने मुझे अज्ञानता के रास्ते पर ले जाने का काम किया, क्योंकि मैंने अनजाने में अपने ईमान (विश्वास) से बाहर निकलकर बदलाव किए। मैंने ऐसे माहौल में काम जारी रखा जो लगातार मेरे ईमान के साथ हस्तक्षेप करता था, इससे मजहब के साथ मेरे रिश्ते को खतरा था। मैंने अपने जीवन से सारी बरक खो दी। लगातार इस बात से जूझ रही थी कि अपने ईमान को कायम रख सकूं। लेकिन हर बार बुरी तरह विफल रही। यह मेरा पहला कदम है क्योंकि मैं जिस रास्ते पर चलना चाहती हूं, उसके अहसास की स्पष्टता पर पहुंच गई हूं। इस दौरान मैंने जाने-अनजाने में कई लोगों के दिलों में लालच का बीज बोया, लेकिन सभी को मेरी सलाह है कि सफलता, प्रसिद्धि, अधिकार या धन, किसी भी कीमत पर अमन और ईमान से बढ़कर नहीं हो सकते।
‘दंगल’ गर्ल जायरा वसीम ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री से अलविदा कहकर सबको हैरान कर दिया है। जायरा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट किए जिसमें उन्होंने ये बताया कि अब वो फिल्मों में काम नहीं करेंगी। जायरा के इस ऐलान के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। कुछ लोग जायरा के इस फैसले की निंदा कर रहे हैं तो कुछ ये उनका निजी फैसला बता रहे हैं।
ऐसे में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर जायरा के फैसला का समर्थन किया है, उमर ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, जायरा वसीम के फैसले पर सवाल उठाने वाले हम कौन होते हैं? ये उनकी अपने च्वाइस है। ये उनकी जिंदगी है वो जैसे चाहें जिएं। मैं बस उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और कामना करता हूं कि वो जो भी आगे करें उसमें खुश रहें। जहां उमर ने जायरा के फैसले को निजी बताया है वहीं बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने उनके इस फैसले पर उन्हें फटकार लगाई है। तस्लीमा ने ट्वीट किया, मेरे रोंगटे खड़े हो गए! बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस जायरा वीसम एक्टिंग छोड़ना चाहती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ये उनके और अल्लाह के बीच के विश्वास को खत्म कर देगा। ये कितना बेवकूफी भरा फैसला है! मुस्लिैम समुदाय की कई प्रतिभाएं बुर्के के अंधेरे में जाने को मजबूर हैं।
