पहली बार रविवार को पेश हो रहा है केन्द्रीय बजट, देशवासियों को काफी उम्मीद निर्मला सीतारमण से

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: देश में पहली बार रविवार को दिन केन्द्रीय बजट पेश किया जा रहा है। वहीं पहली बार रविवार छुट्टी के दिन भी शेयर बाजार खुला हुआ है। थोड़ी देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार 3.0 का आम बजट 2026 पेश करेंगी. वहीं, सीतारमण अपना नौवां बजट प्रस्तुत करेंगी. इस बजट देश की जनता को बहुत उम्मीदे हैं. अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक वित्त मंत्री आज कुछ बड़ा ऐलान कर सकती हैं. अगर सेक्टर की बात करें तो टैक्सपेयर्स, महिलाएं, सीनियर सिटीजन्स, किसान बड़ी उम्मीदों से उनकी तरफ नजरें लगाए बैठे हैं। सीनियर सिटीजन्स बजट 2026 में टैक्स में छूट और रेलवे टिकटों में सब्सिडी की मांग कर रहे हैं. इसके साथ-साथ स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत भी उम्मीदें कायम किए हैं। नरेन्द्र मोदी सरकार ने बजट 2025 में आम नागरिकों को 12 लाख इनकम तक की सालाना छूट दी थी. वहीं, इस बार भी आम जनता और वरिष्ठ नागरिक इस छूट को बढ़ाकर करीब 14 लाख तक करने की मांग कर रहे हैं.

वहीं, एनपीएस के तहत भी रिटायरमेट फंड तैयार होने के बाद केंद्र सरकार ने 80 फीसदी निकासी की परमीशन दी थी, लेकिन इस बार टैक्स भरना पड़ सकता है. ऐसे में इस छूट को बरकरार रखने की भी मांग की जा रही है. बात होम लोन, बीमा प्रीमियम पर राहत और पीपीएफ जैसे स्कीम की करें तो इसमें टैक्स से राहत सिर्फ ओल्ड टैक्स स्लैब में ही मिलती है, लेकिन नई व्यवस्था में भी इसे शामिल करने की पुरजोर मांग हो रही है. वहीं, पिछले बजट 2025 में टीडीएस कटौती की लिमिट को बढ़ाकर करीब 1 लाख रुपये कर दिया गया था, लेकिन अब आम बजट 2026 में इसे बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने की मांग रखी जा रही है।कोरोना काल से पहले देश के वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकट बुकिंग में राहत मिलती थी, लेकिन कोविड 19 के समय इसको बंद कर दिया गया. कोरोना काल को बीते हुए करीब 6 साल हो गए हैं, लेकिन यह व्यवस्था दोबारा नहीं शुरू की जा सकी है. ऐसे में सीनियर सिटीजन्स एक बार फिर सरकार से टिकट बुकिंग में छूट की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *