अनुष्का यादव के बेटी होने पर हंगामा मचा, अनुष्का यादव ने बेटी को दिया जन्म, तेजप्रताप यादव ने खुद को अनुष्का यादव के बेटी से संबंध होने से किया इंकार

Jharkhand खेल झारखण्ड देश बिहार


मुखर संवाद के लिये संजय यादव की रिपोर्टः-
पटनाः बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव का नाम फिर से विवादों में जुड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। तेजप्रताप यादव को जिस लड़की के साथ संबंध होने के बाद राजद और लालू यादव के परिवार से निकाला गया था उसी लड़की से फिर से नाम जुड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप के साथ फोटो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आईं अनुष्का यादव मां बन गई हैं। इससे तेज प्रताप यादव का नाम जोड़ा जा रहा है। इसे लेकर तेज प्रताप यादव ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कते हुए इस खबर को पूरी तरह झूठा बताया। साथ ही सफाई देते हुए कहा कि उनका अनुष्का यादव या उसके बच्चे से कोई संबंध नहीं है। तेज प्रताप ने अनुष्का यादव के मां बनने की खबर पर पत्रकारों से कहा कि यह बच्चा उनका नहीं है और अनुष्का के साथ उनका किसी भी तरह से कोई संबंध नहीं है। तेजप्रताप ने आरोप लगाया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। इसके लिए वे दिल्ली में पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि आकाश भाटी बेहतर जवाब दे सकते हैं, जिनका अनुष्का के साथ संबंध है। तेज प्रताप यादव ने 5 लोगों को ‘जयचंद’ बताते हुए दावा किया कि उन्हें बर्बाद करने और फंसाने के लिए यह साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि आकाश भाटी अनुष्का से जुड़े हैं, तो वे इसका जवाब दे सकते हैं, लेकिन मैं नहीं। मैं इस बात को पूरी तरह खारिज करता हूं। यह मुझे फंसाने की बेबुनियाद साजिश है। मैंने पहले ही जयचंदों के नाम लिए हैं। मुकेश रौशन षड्यंत्र रचकर मुझे फंसा रहा है। यह बहुत घिनौना काम है।

जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने का कि मेरे खिलाफ जो साजिश रची जा रही है, मैं इस मामले में गृह मंत्री से मिलूंगा और कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाऊंगा। मेरे पास सिर्फ पांच जयचंद नहीं हैं, बल्कि जयचंदों की एक हजार की लिस्ट है। उन्होंने आगे कहा कि कहा कि हम सच्चे हैं, इसलिए हमें परेशान किया जा रहा है। लेकिन आखिरकार सच्चाई की ही जीत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *