रांची प्रेस क्लब की ओर से आयोजित वॉलीवॉल प्रतियोगिता में टीम व्हाइट को हराकर टीम ब्लैक ने खिताब पर किया कब्जा, अभिषेक सिन्हा बने प्लेयर ऑफ द फाइनल

Jharkhand खेल झारखण्ड राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: रांची प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मीडिया कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 का रविवार को समपान हो गया। रांची विश्वविद्यालय परिसर में खेले गये रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम ब्लैक ने टीम व्हाइट को हराकर खिताब अपने नाम किया। तीन सेट में चले फाइनल मुकाबले में टीम ब्लैक ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए मैच 20-25, 25-18, 16-14 से जीत हासिल की। मुख्य अतिथि वित्त सह संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्लेयर ऑफ द फाइनल का खिताब अभिषेक सिन्हा को मिला। वहीं, बेस्ड डेफेंडर किसलय शानू, बेस्ट मिडिल प्लेयर राजेश कुमार सिंह और बेस्ट स्मेसर अमित कुमार सिंह को मिला। इससे पहले दिन के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम ब्लैक ने टीम नेवी ब्लू को 25-14, 25-20 से हराया। अभिषेक सिन्हा इसमें मैन ऑफ द मैच रहे। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में टीम व्हाइट ने टीम येलो को 25-12, 25-11 से हरा फाइनल में जगह बनाई। किसलय शानू को मैन ऑफ मैच दिया गया। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि पत्रकार सिर्फ लेखनी तक ही सीमित नहीं हैं वे खेल-संस्कृति में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

राजनीतिज्ञ, डॉक्टर, इंजीनियर सिर्फ अपने कार्य ही करते हैं, लेकिन पत्रकार ही ऐसे हैं जो हर विधा में अपनी कला दिखाते हैं। इस तरह का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए। इससे समाज मजबूत होगी और आपस में बांडिंग भी बढ़ेगी। मीडिया कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 के सफल आयोजन में बासुदेब चटर्जी स्मृति फाउंडेशन ने महती भूमिका निभाई। वहीं, इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने खिलाड़ियों की बीच संगठन की ओर से उपहार भी बांटा। साथ ही, छतरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष अरविंद प्रताप का सम्मान किया गया। कई वरिष्ठ पत्रकारों को भी प्रेस क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। मीडिया कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन सत्र के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में खेल निदेशक छवि रंजन, इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार अजय कुकरेती, रजत गुप्ता, रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी, सचिव अभिषेक कुमार सिन्हा, सह सचिव चंदन भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष कुबेर प्रसाद सिंह, कार्यकारिणी सदस्य प्रतिमा कुमारी, राजन बॉबी, संजय सुमन, अशोक गोप, विजय गोप, सौरभ शुक्ला, संतोष सिन्हा, अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *