भाजपा विधानसभा की पिच को कर रही है तैयार, विपक्षी दलों के नेताओं को तोड़ने का अभियान जारी

Jharkhand झारखण्ड

रांची: झारखंड में भाजपा अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के मिशन को पूरा करने में लगी हुई है। नड्डा ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान दूसरी पार्टी के नेताओं का भाजपा में शामिल कराने का दौर शुरू करने का टास्क दिया है जिसे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा पूरी तरह से तैयार कर रहे हंै। इस मिशन में कमजोर कड़ी को भेदने का काम भाजपायी पूरी तरह से कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में राजद भाजपा के लिये कमजोर कड़ी थी जिसे भेदने में भाजपा ने सफलता पायी। अब भाजपा की निगाहें बाबूलाल मरांडी के झारखंड विकास मोर्चा पर है। भाजपा के नेताओं ने अब झारखंड विकास मोर्चा के नेताओं को पार्टी में शामलि करा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही झाविमो से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुके लक्ष्मण स्वर्णकार ने भाजपा को पुराना घर कहते हुए बाबूलाल मरांडी को बाॅय बाॅय कह डाला था। झारखंड भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की उपस्थिति में झाविमो के केके पोद्दार व योगेंद्र प्रताप सिंह ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक मिलन समारोह में झाविमो के अग्रिम पंक्ति के नेता कोषाध्यक्ष केके पोद्दार और केंद्रीय प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग और चाईबासा कार्यसमिति के नेताओं ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। इसे झाविमो की बड़ी टूट माना जा रहा है। जेवीएम खूंटी जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, रामगढ़ जिला अध्यक्ष राजीव जायसवाल, चाईबासा जिला अध्यक्ष हेमंत प्रताप देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष मुन्ना मल्लिक और छात्र मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुमन सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रामगढ़ से झाविमो के टिकट पर चुनाव लड़ चुके विजय जायसवाल भी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के लिए सूत्रधार का काम जेवीएम के केंद्रीय प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया। भाजपाभाजपा विधानसभा की पिच को कर रही है तैयार, विपक्षी दलों के नेताओं को तोड़ने का अभियान जारी रांची: झारखंड में बीजेपी अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के मिशन को पूरा करने में लगी हुई है। नड्डा ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान दूसरी पार्टी के नेताओं का भाजपा में शामिल कराने का दौर शुरू करने का टास्क दिया है जिसे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा पूरी तरह से तैयार कर रहे हंै। इस मिशन में कमजोर कड़ी को भेदने का काम भाजपायी पूरी तरह से कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में राजद भाजपा के लिये कमजोर कड़ी थी जिसे भेदने में भाजपा ने सफलता पायी। अब भाजपा की निगाहें बाबूलाल मरांडी के झारखंड विकास मोर्चा पर है। भाजपा के नेताओं ने अब झारखंड विकास मोर्चा के नेताओं को पार्टी में शामलि करा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही झाविमो से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुके लक्ष्मण स्वर्णकार ने भाजपा को पुराना घर कहते हुए बाबूलाल मरांडी को बाॅय बाॅय कह डाला था। झारखंड भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की उपस्थिति में झाविमो के केके पोद्दार व योगेंद्र प्रताप सिंह ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक मिलन समारोह में झाविमो के अग्रिम पंक्ति के नेता कोषाध्यक्ष केके पोद्दार और केंद्रीय प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग और चाईबासा कार्यसमिति के नेताओं ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। इसे झाविमो की बड़ी टूट माना जा रहा है। जेवीएम खूंटी जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, रामगढ़ जिला अध्यक्ष राजीव जायसवाल, चाईबासा जिला अध्यक्ष हेमंत प्रताप देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष मुन्ना मल्लिक और छात्र मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुमन सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रामगढ़ से झाविमो के टिकट पर चुनाव लड़ चुके विजय जायसवाल भी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के लिए सूत्रधार का काम जेवीएम के केंद्रीय प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *