जेसीआई रांची के एक्सपो उत्सव 2026 की तैयारियां शुरू, मोरहाबादी मैदान में हुआ भूमि पूजन

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश बिहार व्यापारिक गतिविधियां


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई रांची के बहुप्रतीक्षित व्यापारिक आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां आधिकारिक रूप से शुरू हो गई हैं। आयोजन को लेकर सोमवार को मोरहाबादी मैदान में विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस वर्ष एक्सपो उत्सव का आयोजन एक से सात अक्तूबर तक मोरहाबादी मैदान में होगा। जेसीआई रांची इस वर्ष इस बहुप्रतीक्षित व्यापार मेले की 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। आयोजकों के अनुसार एक्सपो में देश-विदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रांड और संस्थान अपने स्टॉल लगाएंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम में एक्सपो के चीफ को-ऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने अपनी पत्नी के साथ विधि-विधान से धरती माता (भूमि देवी) एवं देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। उन्होंने आयोजन की सफलता और शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम के संपन्न होने की कामना की। शहर के प्रसिद्ध पुजारी श्याम सुंदर ने वैदिक विधि से पूजा संपन्न करायी। भूमि पूजन के साथ ही एक्सपो उत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियों ने गति पकड़ ली है।

’’व्यापार और मनोरंजन का प्रमुख मंच’’
जेसीआई रांची की ओर से आयोजित एक्सपो उत्सव शहर के प्रमुख व्यापारिक आयोजनों में शामिल है। आयोजकों का कहना है कि हर वर्ष इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी, कारोबार और मनोरंजन के लिए पहुंचते हैं। मेले में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उत्पादों और सेवाओं के स्टॉल लगाए जाते हैं। देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशों से भी कारोबारी और ब्रांड इसमें भाग लेते हैं। इस वर्ष भी लोगों को अलग-अलग श्रेणियों के उत्पाद और सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। एक्सपो उत्सव 2026 के मुख्य प्रायोजक पंचरत्न स्काईलाइन हैं। टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी आयोजन के पावर्ड बाय पार्टनर हैं। इसके अलावा शहर के कई प्रमुख ब्रांड विभिन्न श्रेणियों में आयोजन से जुड़े हैं।
’’कई प्रमुख ब्रांड बने आयोजन के सहयोगी’’
आयोजन में होटल चाणक्य को हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, मोशन को एजुकेशन पार्टनर और बुद्धा टोयोटा को ऑटोमोबाइल पार्टनर बनाया गया है। श्री अलंकार ज्वेलरी पार्टनर, श्नाइडर इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक पार्टनर और प्रभुजी फूड पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। वहीं वॉव डिटेलिंग डिटेलिंग पार्टनर और बागला सिक्योरिटी पार्टनर की भूमिका में होंगे। इसके अलावा बलीफिया फोटोग्राफी पार्टनर, सीसीएल माइनिंग पार्टनर, आराध्या ट्रैवल पार्टनर, अपना मार्ट ग्रोसरी पार्टनर, मी-मॉम्स लाइफस्टाइल पार्टनर, एटीसी स्वच्छ पार्टनर, कैफीनेटर्स बेवरेज पार्टनर और रेडियो धूम रेडियो पार्टनर के रूप में आयोजन का सहयोग करेंगे।
https://youtu.be/ZXqy6HHwdv8’’सदस्यों ने लिया तैयारियों का संकल्प’’
भूमि पूजन कार्यक्रम में जेसीआई रांची के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन के संयोजक जेसी नवीन गड़ोदिया, अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन और सचिव जेसी साकेत अग्रवाल सहित संस्था के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। एक्सपो के को-ऑर्डिनेटर जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल और जेसी सौरव नारेड़ी ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके अलावा एक्सपो ट्रेजरर जेसी सीए दीपक पटेल, डायरेक्टर बिजनेस जेसी ऋषभ जालान तथा उपाध्यक्ष-बिजनेस जेसी अनिमेश निखिल समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। सदस्यों ने एक्सपो उत्सव को सफल बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। जेसीआई रांची के पदाधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में आयोजन स्थल पर स्टॉल, प्रवेश द्वार, पार्किंग, सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में व्यापार के साथ लोगों के मनोरंजन और खरीदारी से जुड़ी गतिविधियों को भी शामिल किए जाने की तैयारी है। एक्सपो उत्सव की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *