झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन थोड़ी ही देर में करेंगें अपना नामांकन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी होंगें साथ

Jharkhand झारखण्ड राजनीति

मुखर संवाद के लिये दुमका से दशरथ महतो की रिपोर्टः-
दुमका: झारखंड की राजनीति के लिये हाॅट केक बनी दुमका विधानसभा सीट पर आज झामुमो प्रत्याशी के रूप में बसंत सोरेन नामांकन करेंगें और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ झामुमो के कई दिग्गज नेता शामिल होंगें। तीन नवंबर को होने वाले दुमका उपचुनाव के लिए झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन नामांकन करेंगे। बसंत सोरेन झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का बेटा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई हैैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी आज रांची से दुमका पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा खाली करने के कारण ही दुमका सीट पर उपचुनाव हो रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट दोनों सीटों से चुनाव जीते थे। दो सीट से जीतने के कारण उन्होंने दुमका सीट छोड़ दी थी।
झारखंड युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन एक बार राज्यसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में दुमका विधानसभा क्षेत्र का कमान बसंत सोरेन ही संभाल रहे थे। 2019 के चुनाव में झामुमो प्रत्याशी हेमंत सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. लुईस मरांडी को 13188 वोट से पराजित किया था। पिछला चुनाव 2019 में जो विधानसभा का हुआ था उसमें मुख्यमंत्री को जिताने में बसंत सोरेन की बड़ी भूमिका रही थी। उन्हीं की रणनीति भी बनाई हुई थी। झारखंड युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन एक बार राज्य सभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। 2019 के विधान सभा चुनाव में दुमका विधान सभा क्षेत्र की कमान बसंत सोरेन ही संभाल रहे थे। 2019 के चुनाव में झामुमो प्रत्याशी हेमंत सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर लुइस मरांडी को 13,188 वोट से हराया था। उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन के नामांकन का पर्चा भरने के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ ही उनके मंत्रिमंडल के कई सहयोगियों के अलावा झामुमो के कई विधायक और पार्टी के प्रमुख नेता दुमका में मौजूद रहेंगे। उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन के नामांकन का पर्चा भरने के मौके पर सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ ही उनके मंत्रिमंडल के कई सहयोगियों के अलावा झामुमो के कई विधायक और पार्टी के प्रमुख नेताओं का दुमका में मौजूद रहने की संभावना है। हालांकि, नामांकन का पर्चा भरने के लिए प्रत्याशी के साथ केवल दो लोगों को ही आरओ कक्ष में जाने की अनुमति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *