मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ सकती हैं मुसीबतें, हेमंत सोरेन पर बलात्कार करने के आरोप पर राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, महाराष्‍ट्र के डीजीपी से विस्‍तृत रिपोर्ट मांगी

Jharkhand अपराध झारखण्ड देश राजनीति


मुखर संवाद के लिये मुम्बई से व्यूरो रिपोर्टः-
मुम्बई: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुसीबतें बढ़नेवाली हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ एक युवती से बलात्कार का मामला सामने आने पर कार्रवाई होने की संभावना है लेकिन जांच के बाद । राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगाए गए दुष्‍कर्म के आरोप मामले में संज्ञान लिया है। इस मामले में आयोग ने महाराष्‍ट्र के डीजीपी से विस्‍तृत रिपोर्ट मांगी है। मुंबई की रहने वाली एक मॉडल ने झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। मॉडल ने मुख्‍यमंत्री के अलावा सुरेश नागरे नाम के एक अन्‍य व्‍यक्ति पर भी दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। महिला आयोग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया है कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मॉडल ने मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर 2013 में दुष्‍कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही एक अन्‍य व्‍यक्ति सुरेश नागरे पर भी दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। मॉडल ने न सिर्फ दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है बल्कि पब्लिक में घटना के बारे में बोलने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल ने कहा है कि घटना के बारे में बोलने पर लगातार धमकी दी गई। राष्‍ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस मामले में महाराष्‍ट्र के डीजीपी को पत्र लिखकर 2013 में दर्ज किए गए केस और इस मामले में विस्तृत कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि इससे पूर्व गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया था कि वे झारखंड के डीजीपी के साथ मिलकर दुष्‍कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की की हत्‍या करा सकते हैं। उन्‍होंने गृह मंत्री अमित शाह और शरद पवार से भी ट्विटर पर कहा था कि एक बेटी की जान को खतरा है। माफिया से मिलकर उसकी हत्‍या करा सकते हैं। इस मामले में महाराष्‍ट्र के डीजीपी से विस्‍तृत रिपोर्ट मांगी गयी है जिसके बाद महिला आयोग की ओर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। लेकिन इस मामले को राजनीति से लजोड़कर भी देखा जा रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गोड्डा के बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे की अदावत चल रही है जिसके बाद निशिकांत दूबे की पत्नी अनामिका दूबे को झारखंड सरकार की ओर से आय और व्यय का ब्यौरा देने का निर्देश दिया गया है। उसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ महिला आयोग का संज्ञान लेना आनेवाले दिनों की झलक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *