
मुखर संवाद के लिये सत्यपाल यादव की रिपोर्टः-
पटना: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव के पहले ही आज से वोटर अधिकार यात्रा की शुरूआत करेंगें जिसमें वह 16 जिलों से होकर 1300 किलोमीटर की यात्रा करेंगें। विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में जन-जागरूकता के उद्देश्य से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में रविवार से श्श्वोटर अधिकार यात्राश्श् की शुरुआत हो रही है।यह यात्रा सासाराम से शुरू होगी और 16 दिनों के भीतर 25 जिलों की परिक्रमा कर पटना पहुंचेगी। एक सितंबर को पटना के गांधी मैदान में रैली के साथ इसका समापन होगा।
इस दौरान राहुल-तेजस्वी का प्रयास अपनी संभावनाओं की जमीन पर जनमत को रिझाने का होगा। मतदाता पुनरीक्षण एक शानदार मुद्दा मिला हुआ है, इसलिए एक बार फिर उन क्षेत्रों में अपने जनाधार को जाग्रत किया जा रहा, जहां विधानसभा के पिछले चुनाव के साथ लोकसभा के हालिया चुनाव में महागठबंधन का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा था।इस यात्रा में भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सहित महागठबंधन के सभी घटक दलों के बड़े नेता सहभागी होंगे। 16 दिनों की इस यात्रा में तीन दिन ब्रेक (20, 25, 31 अगस्त) है।
उन तीन तारीखों पर राहुल बिहार से बाहर रहेंगे। यात्रा के बाकी दिन वे संभवतरू बिहार में ही रहेंगे। यानी कि लगभग 13 दिन वे बिहार में प्रवास करने वाले हैं।
राहुल की राजनीति में लगातार इतने दिनों तक बिहार में रहने का यह पहला उदाहरण होगा। महागठबंधन के लिए बिहार चुनाव के महत्व का आकलन इससे सहजता से किया जा सकता है। इसीलिए राजद और कांग्रेस ने इस यात्रा की सफलता के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है।
तेजस्वी ने यात्रा के लिए अभियान गीत भी लांच कर दिया है। उसमें तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार विजय की कामना को लयबद्ध किया गया है। 16 दिनों की इस यात्रा में राहुल-तेजस्वी दक्षिण बिहार से होते हुए उत्तर बिहार का परिभ्रमण करेंगे और समापन पर राजधानी में एक मंच से जीत की हुंकार भरेंगे। तब तक वे 25 जिलों में 1300 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके होंगे। उनके साथ चलने वाले मतदाता पुनरीक्षण के साथ दूसरे मुद्दे पर भी जनता के विचार से अवगत होते रहेंगे। जनहित के साथ महागठबंधन के लाभ की बातें हुईं तो साझा संकल्प-पत्र में उन्हें स्थान मिलेगा रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपलागंज, सिवान, सारण, भोजपुर, पटना।
