सिल्ली में ढोल नगाड़े के गूंज से पारम्परिक सामुहिक नृत्य के साथ सरहुल पूजा धुमधाम से हुआ सम्पन्न

Jharkhand झारखण्ड देश शिक्षा जगत साहित्य-संस्कृति


मुखर संवाद के लिये सुमित रंजन की रिपोर्टः-
सिल्ली, रांची: सिल्ली सरना समिति द्वारा लुपुंग में ढोल नगाड़े के गूंज से पारम्परिक सामुहिक नृत्य के साथ धुमधाम से सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि अनिल सिंह मुंडा माला पहनकर मंच पर स्वागत किया गया। श्री मुंडा ने सरहुल में आए सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि प्राकृतिक पूजा हमारी संस्कृति का अंग है इसे संरक्षित करने की जरूरत है। समारोह को संचालन कर रहे अमित सिंह मुंडा ने सरना समिति के सभी सदस्यों को सरना गमछा और बैच लगाकर मंच पर सम्मानित किया सम्मानित पाने वालों में संरक्षक वासुदेव मुंडा, विकास मुंडा, पूर्व प्रमुख कमलनाथ माझी, अध्यक्ष रवि मुंडा, सचिव गोन्दरा उरांव, कोषाध्यक्ष लालू राम उरांव,भरत मुंडा, धर्म गुरु जलेश्वर उरांव, रेशमी कुमारी, शांति तिर्की,सिनीयर उरांव (प्रार्थना सभा कोषाध्यक्ष),सुमन उरांव,देवती मुंडा,भवानी मुंडा,तीजु पाहन,मंगला मुंडा,दीदार उरांव, दुर्गा चरण मांझी,पाहन प्राण,पाहन खुदीराम मुंडा,फलारी मुंडा,भुदेव मुंडा, सुशील उरांव, संजय उरांव,रतन उरांव,शंकर उरांव, संतोष मुंडा, वासुदेव करमाली, शिशुपाल करमाली,ललिन मुंडा,अजय लोहार, शंकर करमाली,बादल करमाली थे। समिति के सदस्यों ने पूजा को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *