जमशेदपुर के झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन के बेटे को सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप में किया गया गिरफ्तार

Jharkhand झारखण्ड

जमशेदपुरः नेताओं के उपर सत्ता का नशा तो दिखायी देता है लेकिन नेताओं के पुत्रों पर भी सत्ताा का नशासिर चढ़कर बोल रहा है। जमशेदपुर लोकसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी सह झामुमो नेता चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को रविवार को धालभूमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। जादूगोड़ा थाना की पुलिस ने ये कार्रवाई की है। चंपई सोरेन के बेटे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस बदसलूकी करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है।
गाड़ी जांच करने पर गालीगलौज, धक्का-मुक्की कर भागे ।18 अप्रैल को जादूगोड़ा के यूसील अस्पताल चैक पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। महागठबंधन के जमशेदपुर से झामुमो प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन अपनी गाड़ी से वहां पहुंचे। उन्हें जांच के लिए रोका गया तो वे पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर भाग निकले। बाबूलाल सोरेन झामुमो के केंद्रीय महासचिव हैं। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने का मामला जादूगोड़ा थाने में दर्ज कराया था। प्रदीप पूर्ति के बयान पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए थे। प्रदीप पूर्ति सुवर्णरेखा नहर प्रमंडल घाटशिला में कनीय अभियंता हैं।
पुलिस के अनुसार, यूसील अस्पताल चैक पर जादूगोड़ा थाना के एएसआई भारत किशोर महतो के नेतृत्व में वाहनों की जांच चल रही थी। तभी काले रंग की एसयूवी जेएस 05 एडब्ल्यू 2211 जमशेदपुर की ओर से आ रही थी। उसे जांच के लिए रोका गया तो चालक ने नाराजगी दिखाई। उसने गाड़ी रोके जाने का कारण पूछा। उसे कारण बताया गया इसके बाद बगल सीट में बैठा युवक बोला- जानते नहीं हम कौन हैं? हम विधायक चंपई सोरेन के बेटे हैं। एक फोन पर तुम्हारी नौकरी खा जाउंगा। उसने पुलिस अधिकारी और दंडाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया। बाबूलाल सोरेन और उसके चालक ने जांच नहीं करने दी और धक्का मारकर भाग गए। मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *