

15 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, नैंसी सहाय बनी देवघर की उपायुक्त रांचीः झारखंड के 15 आईएएस अधिकारियों का सोमवार को तबादला कर दिया गया। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। पदास्थापन के लिए प्रतीक्षारत लोकेश मिश्र को गरिमा सिंह की जगह रांची का नया एसडीओ बनाया गया है। वहीं साहेबगंज उप विकास आयुक्त नैंसी सहाय का प्रमोशन हुआ है। उन्हें देवघर का नया डीसी बनाया गया है। निवर्तमान देवघर डीसी राहुल कुमार सिन्हा को गिरिडीह का डीसी बनाया गया है। जटाशंकर चैधरी को उपायुक्त जामताड़ा से हटाकर निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग का बनाया गया है। गणेश कुमार नगर आयुक्त गिरिडीह जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त, जामताड़ा का बनाया गया है। विमल प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर, हजारीबाग (अतिरिक्त प्रभार- प्रमंडलीय आयुक्त, संथाल परगना) को प्रमंडलीय आयुक्त, संथाल परगना, दुमका का बनाया गया है।
