सरला बिरला विवि के सत्र 2021- 22 के 198 छात्रों का प्लेसमेंट’, 95 प्रतिशत छात्रों के प्लेसमेंट से झूम उठे छात्र-छात्रायें

Jharkhand झारखण्ड साहित्य-संस्कृति

मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची:- सरला बिरला के 95 प्रतिशत छात्रों के प्लेसमेंट होने से छात्र-दात्राओं में खुशी का आलम है और छात्र-दात्रायें अपने भविष्य को लेकर बेहद ही सुखद अनुभव कर रहे हैं।
सरला बिरला विश्वविद्यालय के सत्र 2021-22 के विभिन्न संकाय एवं विभागों के प्लेसमेंट के इच्छुक 210 छात्रों में से 198 यानी 95ः छात्रों का विभिन्न नामचीन कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट हो चुका है। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डीन श्री हरी बाबू शुक्ला ने बताया कि उक्त सभी चयनित छात्रों का बेहतर एवं नामचीन कंपनियों द्वारा अच्छे पैकेज पर सिलेक्शन किया गया है, जिसमें सर्वाधिक पैकेज 9.5 लाख रुपए तथा औसतन पैकेज चार लाख रुपए रहा। उन्होंने बताया कि सरला बिरला विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों को कारपोरेट की आवश्यकता के अनुसार तैयारियां कराई जाती हैं जिसके परिणाम स्वरूप छात्रों को यह सफलता प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि एमबीए, बीटेक सीएसई, बीटेक मैकेनिकल, बीटेक ईसीई, बीबीए ,बीकॉम, बीबीए कैपिटल मार्केट, बी ए इंग्लिश, डिप्लोमा मैकेनिकल, डिप्लोमा सिविल, डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल के छात्रों का प्लेसमेंट शत प्रतिशत रहा।

देश की प्रतिष्ठित कम्पनियां यथा – टीसीएस, विप्रो, एचसीएल, अर्नेस्ट एंड यंग, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, कोटक सिक्योरिटी, फ्यूचरेंसा टेक्नोलॉजी, एंडप्रो एबी, मैप माय इंडिया, कोलाबीरा, आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल (पैंटालूंस), सनस्टॉन एडवर्सिटी, कैशफोर मैक्स क्रेडिट, एक्स्ट्रा मार्क्स, वी कैप मनी, मोतीलाल ओसवाल, एचडीएफसी लाइफ , बीएफसीएल इत्यादि कंपनियों ने एसबीयू के छात्रों को प्लेसमेंट दिया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने प्लेसमेंट सेल के प्रयासों की सराहना करते हुए चयनित सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इंडस्ट्री डिमांड के हिसाब से पाठ्यक्रम तैयार कर उसमें अपने छात्रों को योग्य बनाए जाने की भी सराहना की है जिससे एसबीयू छात्रों का प्लेसमेंट कारपोरेट जगत में बढ़ा है। सरला बिरला विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा ने प्लेसमेंट डिपार्टमेंट की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की है तथा सभी के प्रयासों की सराहना करते हुए चयनित छात्रों को बधाई दी है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर विजय कुमार सिंह ने कहा है कि एसबीयू अपने छात्रों को उत्तम शिक्षा के साथ-साथ रोजगार प्रदान करने की दिशा में हर संभव प्रयासरत है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी डीन, एसोसिएट डीन, प्राध्यापक, पदाधिकारियों ने छात्रों को बधाई दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *