मुख्यमंत्री ने सड़कों पर जाकर गरीबों के बीच बांटा कंबल

Jharkhand झारखण्ड

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार रात लगभग 9 बजे रांची के विभिन्न आश्रय स्थल (रैन बसेरा) और अन्य स्थलों पर पहुंचकर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण किया।मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन शनिवार रात लगभग 9 बजे रांची शहर के विभिन्न फुटपाथों और रैन बसेरों में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कड़ाके की ठंड के बीच गरीब, असहाय व निराश्रित लोगों को सर्दी से राहत देने के लिए कम्बलों का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद चौक, काली मंदिर, रांची स्टेशन, खादगढ़ा बस स्टैंड आदि अनेक स्थलों पर कंबल के साथ-साथ स्वेटर, ऊनी टोपी और जैकेट का भी वितरण किया। मुख्यमंत्री ने खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि शहर के कुछ इलाकों में गरीब,असहाय एवं जरूरतमंदों के तादाद के बीच जाकर देखा। बढ़ती ठंड से इन्हें राहत पहुंचाना सरकार का कर्तव्य है। इनके राहत के लिए कम्बल वितरण राज्य सरकार का एक छोटा सा प्रयास है। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाले समय में इन सभी गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों का जीवन स्तर बेहतर हो सके इसके लिए वर्तमान सरकार निरंतर कार्य करेगी। सरकार की योजनाओं का लाभ इन सभी लोगों को शत प्रतिशत पहुंचे यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों के जिला प्रशासन को यह निर्देश दिया कि सभी जिला अपने अपने जिले में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्य जल्द से जल्द सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए फुटपाथों, चौक-चौराहों पर अलाव की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें। बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन संवेदनशील और तत्परता के साथ कार्य करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *