हैवान बर्खास्त पुलिसवाले ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म, जगन्नाथपुर थाने में केस डायरी लिखता था

Jharkhand अपराध झारखण्ड

रांची से अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: जिस पुलिसकर्मी पर आमजनता की हिफाजत की जिम्मेवारी हो और वही उस जिम्मेवारी को भूल कर किसी अपराधी की ही तरह कार्य करने लगे तो इसे भला क्या कहेंगे ? राजधानी रांची के जगन्नाथपुर इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय युवती से बर्खास्त पुलिसकर्मी ने चाकू के बल पर दुष्कर्म कर उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाईं। पुलिसकर्मी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह लंबे समय से युवती को ब्लैकमेल कर यौन शोषण कर रहा था। अपने यौन शोषण से तंग आकर युवती ने महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ मांझाी को इसकी सूचना दी जिसके बाद महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ माजी की मदद से जगन्नाथपुर थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपित मुकेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित धुर्वा सेक्टर टू अमर ज्योति मैदान इलाके का रहने वाला है। मुकेश वर्मा रांची जिला बल में सिपाही था और वाहन चोर गिरोह में शामिल रहने पर 2016 में उसे बर्खास्त किया गया था। हालांकि बर्खास्तगी के बाद भी वह जगन्नाथपुर और धुर्वा थाने की केस डायरी लिखा करता था। खुद को थाना स्टाफ बता रौब झाड़ता था और लोगों को डराधमका कर उनसे पैसे लेता था। जगन्नाथपुर इलाके की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती से बर्खास्त पुलिसकर्मी मुकेश वर्मा द्वारा दुष्कर्म मामले में पुलिस आरोपित की कंप्यूटर जब्त करेगी। युवती का आरोप है कि कंप्यूटर में कई अश्लील तस्वीरें स्टोर है। पीड़िता के अलावा भी कई लड़कियों की तस्वीरें उतारी है। आज सुबह पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। मुकेश वर्मा पर युवती ने चाकू के बल दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो और तस्वीरें उतार ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया जिसके बाद फौरन जगन्नाथपुर थाने की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित धुर्वा सेक्टर टू अमर ज्योति मैदान के समीप का रहने वाला है। पीड़िता के अनुसार आरोपित मुकेश वर्मा ने उसे किशोरगंज स्थित एक ऑटोमोबाइल कंपनी में नौकरी लगा दी थी। नौकरी लगाने के बाद वह ओवरब्रिज से उसे हर दिन ऑफिस छोड़ने जाया करता था। 16 दिसंबर 2019 को वह ऑफिस ले जाने के दौरान अपने घर ले गया। घर ले जाकर चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। दोबारा 12 फरवरी 2020 को अपने घर ले गया। मारपीट कर दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो बना ली। इसके बाद से ब्लैकमेल कर रहा। पीड़िता के अनुसार, वह मुकेश वर्मा को अंकल बोलती थी। उसकी उम्र से महज दो वर्ष कम की उसकी बेटी है। इसके बावजूद उसने गलत काम किया। जगन्नाथपुर इलाके में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। मृतक की बेटी को न्याय दिलाने की बात कह मुकेश वर्मा ने उसके साथ भी यौन शोषण किया। युवती मां ने आरोप लगाया है कि उसने कई नाबालिगों को नशीली दवाइयां और इंजेक्शन देकर गलत हरकत की है। युवती को इंसाफ दिलाने के लिये झामुमो के महिला कार्यकर्ताओ ने मुश्तैदी के साथ कार्य किया जिसके परिणामस्वरूप मुकेश वर्मा की गिरफ्तारी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *